Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

उपायुक्त ने जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

Updated on Monday, May 18, 2026 09:46 AM IST


जनगणना कार्य में तेजी लाने के लिए प्रशासन सख्त

पंचकूला में जनगणना कार्य में कोताही बरतने वाले 21 कर्मचारी चिन्हित

ड्यूटी से गायब कर्मचारियों पर FIR और निलंबन की तैयारी


पंचकूला मई 17: हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी तथा वितायुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्व डॉ सुमिता मिश्रा ने आज चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक कर राज्य मे चल रहे जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में जनगणना कार्यों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जो कर्मचारी जनगणना कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं अथवा अपने दायित्वों का सही प्रकार से निर्वहन नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध सख्त से सख्त प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाए।

बैठक के उपरांत उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की और जिला में चल रहे जनगणना कार्य की समीक्षा की।

उन्होंने बताया कि जो कर्मचारी ड्यूटी पर रिपोर्ट नहीं कर रहे हैं उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी तथा संबंधित विभागों को उनके निलंबन हेतु भी लिखा जाएगा।

नगर निगम पंचकुला द्वारा पत्र के माध्यम से इस प्रकार से कोताही बरतने वाले 21 कर्मचारियों के नाम दिए गए है। इन सभी के विरुद्ध निलंबन प्रक्रिया शुरू करने बारे इनके विभागअध्यक्ष को लिखा जाएगा। इसी प्रकरण मे श्री दीपक सुखिजा, चार्ज अधिकारी, नगर परिषद कालका को 2 दिन का नोटिस जारी किया गया है। यदि 2 दिन के भीतर जनगणना कार्य मे संतोषजनक तेजी नहीं आती तो उक्त अधिकारी के विरुद्ध भी निलंबन की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

प्रशासन जनगणना कार्य को अत्यंत गंभीरता से ले रहा है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या बाधा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण करना है।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने आमजन से अपील की कि वे जनगणना कर्मचारियों का सहयोग करें तथा अपनी सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं, ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

इस अवसर पर नगराधीश जागृति, तहसीलदार पंचकूला सुरेश कुमार, तहसीलदार कालका नीतीश सिंगला, जिला शिक्षा अधिकारी संध्या छिकारा और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X