चंडीगढ - हरियाणा के लोकायुक्त, माननीय न्यायाधीश प्रीतमपाल (पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश) 4 अक्तूबर को जिला सिरसा का दौरा करेंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि न्यायमूर्ति प्रीतमपाल जिला सिरसा के सभी अधिकारीगण, पत्रकारों, जिला परिषद, ब्लाक समिति, नगर परिषद, जिला बार एसोसियेशन तथा गैर सरकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों की एक संयुक्त बैठक में उन्हें हरियाणा लोकायुक्त अधिनियम, 2002 से सम्बन्धित नियमों तथा इसके अधिकार क्षेत्र के बारे में जागरूक करेंगे।
प्रवक्ता ने बताया की लोकायुक्त दोपहर बाद जिला सिरसा के जेल परिसर में जेल प्राधिकारियों और जेल बंदियों को भी संबोधित करेंगे और 5 अक्तूबर को लोकायुक्त महोदय जिला सिरसा के डबवाली उपमण्डल पर बार एसोसियेशन के सभी सदस्यों के साथ भी लोकायुक्त अधिनियम की धारा 10 के विषय में मीटिंग करेंगे।