चंडीगढ़ - चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय,हिसार के फार्म निदेशालय में किसानों के लिए रबी फसलों के बीज उपलब्ध हैं ।
इस बारे में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि बिक्री के लिए उपलब्ध बीजों में राया, जौ तथा गेहूं की विभिन्न किस्मों का बीज शामिल है। उन्होंने बताया कि राया की आर.एच.-30 किस्म का प्रमाणित बीज 5 व 8 कि.ग्रा. के पैक में तथा आधार बीज 5 कि.ग्रा. की पैकिंग में उपलब्ध है। इसी प्रकार जौ की बी.एच.-393 किस्म का प्रमाणित बीज व बी.एच.-885 किस्म का टीएफएल बीज 35 कि.ग्रा. पैक में तथा गेहूं की एच.डी.-2967 किस्म का टीएफएल बीज और सी-306, पी.बी.डब्ल्यू-343, एच.डी.-2851, डी.बी.डब्ल्यू- 621-50, डब्ल्यू एच.-147, डब्ल्यू एच.-711 व राज-3765 किस्मों का प्रमाणित बीज 40 कि.ग्रा. की पैकिंग मेें उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि किसान इन बीजों को प्रात: 9 बजे से सायं 4:30 बजे तक लुदास रोड़ स्थित उपरोक्त निदेशालय के ब्रिकी काउंटर तथा विश्वविद्यालय के गेट नं. 4 पर स्थित किसान सेवा केन्द्र से खरीद सकते हैं। बीजों बारे जानकारी लेने के लिए किसान फोन नं. 01662-284323 तथा 01662-289405 पर भी संपर्क कर सकते हैं।