Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

प्रदेश में 4 अक्तूबर से वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह मनाया जायेगा

Updated on Thursday, October 03, 2013 16:39 PM IST

चण्डीगढ़ - हरियाणा वन विभाग द्वारा वन्य प्राणियों के संरक्षण व संवद्र्धन के प्रति लोगों में जागरूकता लाने तथा वन्य प्राणियों के प्रति लगाव पैदा करने के उद्देश्य से प्रदेश में 4 अक्तूबर से वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह मनाया जायेगा।

          इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विभाग द्वारा 4 अक्तूबर को छछरौली के गांव लेदी में एक राज्य स्तरीय वन्य प्राणी सुरक्षा समारोह का आयोजन किया जायेगा। इस समारोह में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं  अधिकारिता मंत्री कुमारी सैलजा मुख्य अतिथि होंगी, जबकि वन एवं पर्यावरण मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा तथा हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष अकरम खान विशिष्ट अतिथि होंगे।

          उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में लोगों को वन्य प्राणियों के बारे जानकारी देने एवं उनके प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए तीन चिडिय़ाघर एवं एक डियर पार्क स्थापित किये गये है। इसके अलावा, राज्य में दो राष्ट्रीय उद्यान, 8 वन्य प्राणी विहार तथा दो संरक्षण आरक्षित क्षेत्र स्थापित किए गये है।

          उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विलुप्त होती वन्य प्रजातियों के संरक्षण तथा संवर्धन की दिशा में भी ठोस कदम उठाये गये है। जिला रेवाड़ी में स्थित झाबुआ आरक्षित वन क्षेत्र में 'मोर एवं चिंकारा प्रजनन केन्द्र की स्थापना की गई है। यह केन्द्र 80 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। इस केन्द्र पर बीस वर्षों में लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। इसी तरह गिद्धों की घटती हुई संख्या को रोकने के लिए तथा उनकी जनसंख्या को बढ़ाने के लिए भारत का पहला 'गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केन्द्र पिंजौर में स्थापित किया गया है।  मोरनी स्थित 'फिजैंट प्रजनन केन्द्र में लाल जंगली मुर्गा प्रजाति का सफलापूर्वक प्रजनन करवाया जा रहा है। भिवानी के कैरू गांव स्थित 'चिंकारा प्रजनन केन्द्र तथा भौर सैयदां में मगरमच्छ प्रजनन केन्द्र स्थापित किया गया है।

          उन्होंने बताया कि लोगों में वन्य प्राणियों के प्रति लगाव पैदा करने तथा लोगों की वन्य प्राणियों के संरक्षण व संवद्र्धन में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य में 'पशु-पक्षी गोद लेने की योजना भी शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति राज्य में स्थित चिडिय़ाघरों व हिरण पार्कों में रखे गये किसी भी वन्य प्राणी को एक निश्चित राशि देकर निर्धारित समय तक गोद ले सकता है। यह राशि अलग-अलग पशुओं व पक्षियों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है। गोद लेने वाले व्यक्ति का नाम संबंधित चिडिय़ाघर व हिरण पार्क के बोर्ड पर लिखा जाता है और उसे तथा उसके परिवार के सदस्यों को किसी भी चिडिय़ाघर व हिरण पार्क में वर्ष में 12 बार नि:शुल्क प्रवेश दिया जाता है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X