Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

भाजपा देशहित और राष्ट्रप्रेम करने वाली पार्टी, जो वादा करती है उसे धरातल पर उतारती है : मुख्यमंत्री नायब सैनी

Updated on Thursday, May 07, 2026 21:50 PM IST

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के युवाओं को रोजगार देने के बजाय नशे की दलदल में धकेला : मुख्यमंत्री नायब सैनी

पंजाब का विकास सिर्फ पीएम मोदी के नेतृत्व में संभव है : नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी और सभी वार्ड पार्षदों को बड़े मार्जिन से जिताने का किया आह्वान

2029 के चुनाव तक भाजपा सरकार सभी 217 संकल्पों को पूरा करेगी : नायब सैनी

चंडीगढ़, 7 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला शहर की सैनी धर्मशाला में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी को “देशहित और राष्ट्रप्रेम करने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल घोषणाएं ही नहीं करती बल्कि जो वादा करती है उसे धरातल पर उतारती है। मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी पर पार्टी पर तीखा हमला बोला।


नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता केवल झूठे वादों और बयानबाजी के सहारे राजनीति चमकाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों को भावांतर भरपाई नहीं दे रही और न ही सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें नशे की दलदल में धकेला गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस ने हिमाचल में वादा किया था कि महिलाओं को 1500 रुपये देंगे वहीं पंजाब में भी आम आदमी पार्टी ने 1 हजार रुपये देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने कोई वादा नहीं निभाया आज तक महिलाओं के खातों में पांच पैसा तक इन पार्टियों ने भेजा।


मुख्यमंत्री ने पंजाब में हुए हालिया ब्लास्ट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री के बयान को निंदनीय कहा। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए झूठे बयान देकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की घटिया सोच को दर्शाती है। नायब सैनी ने कहा कि पंजाब मेंं विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया कि ताकि जनहित की चर्चा हो, लेकिन वहां पर दारू पीकर जो नोटंकी हुई उसे पूरे देश ने देखा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पंजाब के लोग अब समझते हैं कि पंजाब का विकास सिर्फ पीएम मोदी के नेतृत्व में संभव है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पंजाब विकसित राज्य बनेगा।


नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था और उसे पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा दिया है। अब 1 लाख 80 हजार वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ दिया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के रोजगार देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद 25000 युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर सरकार ने अपना वादा निभाया। उन्होंने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है उसे पूरा भी करती है।


उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव के समय भाजपा सरकार ने 217 संकल्प लिए थे, जिनमें से मात्र डेढ़ साल में 63 संकल्प पूरे किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि 2029 तक सभी संकल्प पूरे कर दिए जाएंगे।


मुख्यमंत्री ने अंबाला में किए गए विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने क्षेत्र के विकास को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि अंबाला में दो आईएमटी खोले गए हैं जो क्षेत्र के औद्योगिक विकास और रोजगार के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में 10 आईएमटी स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से छह पर तेजी से काम चल रहा है।


नायब सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ही विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने की क्षमता रखती है और यदि अंबाला में “ट्रिपल इंजन सरकार” बनती है तो विकास की गति तीन गुना बढ़ जाएगी। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि 10 मई को होने वाले चुनाव में मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी सहित सभी वार्डों में कमल का फूल खिलाकर भाजपा को मजबूत करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं बल्कि जनता की सेवा और प्रदेश का समग्र विकास करना है। उन्होंने जनता से भाजपा को समर्थन देकर अंबाला को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, पूर्व मंत्री असीम गोयल, भाजपा मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी, जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, जिला महामंत्री कर्मचंद सैनी सहित भाजपा के वार्ड प्रत्याशी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X