Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

आरटीओ कार्यालय कन्हेली का निरीक्षक राकेश राणा 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Updated on Thursday, May 07, 2026 21:44 PM IST

सहायक सचिव मनीष मदान मामले में संलिप्तता के चलते गिरफ्तार

चंडीगढ़, 5 मई। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक की टीम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आरटीओ कार्यालय, गांव कन्हेली (रोहतक) के निरीक्षक राकेश राणा 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया जबकि मनीष मदान सहायक सचिव को इस मामले में संलिप्तता के चलते गिरफ्तार किया गया है। आरोपी निरीक्षक राकेश राणा को एसीबी की टीम ने महर्षि दयानन्द कॉलोनी, रोहतक से 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में अभियोग संख्या 14 दिनांक 05.05.2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार भ्रष्टाचार पर सख्त कार्यवाही होना तय- ए एस चावला

डॉ ए एस चावला, आईपीएस, निदेशक, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा ने कहा कि भ्रष्टाचार पर निर्णायक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हमारी मंशा साफ है कि भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भ्रष्टाचार के प्रत्येक मामले को पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और कठोरता के साथ लिया जाए, ताकि राज्य में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री हरियाणा का भी स्पष्ट संदेश है कि “भ्रष्टाचार के लिए हरियाणा में कोई स्थान नहीं है, और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।”


मामले का विवरण:
शिकायतकर्ता, जो निजी बसों व ट्रालों के साझेदारी व्यवसाय से जुड़ा है, ने ब्यूरो में शिकायत दी कि उसके ट्राले का चालान आरटीओ विभाग रोहतक द्वारा किया गया था। चालान जमा करवाने के लिए वह आरटीओ कार्यालय, कन्हेली पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात निरीक्षक राकेश राणा व सहायक सचिव मनीष मदान से हुई। आरोपियों ने शिकायतकर्ता पर दबाव बनाते हुए कहा कि यदि वह “सेटिंग” नहीं करेगा तो उसके वाहनों के लगातार चालान किए जाएंगे। इस पर आरोपियों ने प्रति वाहन 7,000 रुपये मासिक रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके व उसके साथियों के लगभग 150 वाहन चलते हैं, जिसके लिए कुल 10,50,000 रुपये मासिक रिश्वत मांगी गई। बाद में यह सौदा 8,00,000 रुपये प्रतिमाह पर तय हुआ, जिसमें से 5,50,000 रुपये शिकायतकर्ता पहले ही दे चुका था। दिनांक 05.05.2026 को आरोपियों को 1,00,000 रुपये की रिश्वत दी जानी थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और उसने इसकी सूचना ब्यूरो को दी। शिकायत के आधार पर रेडिंग पार्टी का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरटीओ कार्यालय कन्हेली के निरीक्षक राकेश राणा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम ने साक्ष्यों के आधार पर सहायक सचिव मनीष मदान को भी गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 अथवा 1064 पर दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X