चंडीगढ़ -महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक ने कई स्नातकीय आनर्स परीक्षाओं का परिणाम जारी किया है।
विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बीए (आनर्स)-अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिन्दी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान तथा संस्कृत-दूसरे तथा चौथे सैमेस्टर का परीक्षा परिणाम आज जारी किया गया है। परीक्षा परिणाम मदवि वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा