Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

धर्म – संस्कृति

More News

महंत श्री श्री 1008 श्री राम सुंदर दास जी महाराज के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

Updated on Sunday, May 03, 2026 17:15 PM IST

महाराज जी नाम दीक्षा दे भक्तों को दिया आशीर्वाद

चंडीगढ़:--लाल द्वारा मंदिर सेक्टर 40 ए में बावा लाल दयाल महाराज के भजनों का चल रहा दौर, पलकें बिछाए भक्तों की लगीं कतारें व सुंदर सजा बावा लाल दयाल का दरबार। जैसे ही विश्व विख्यात बावा लाल दयाल के ध्यानपुर स्थित आश्रम के गद्दीनशीन श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत श्री राम सुंदर दास महाराज ने प्रवेश किया, पूरा इलाका जय बावा लाल जी के जयघोष से गूंज उठा। मौका था, मंदिर में आयोजित नाम दीक्षा और आशीर्वाद समागम का। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत श्री राम सुंदर दास महाराज के दर्शनों को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ आश्रम में पहुंच गई थी।

इस दौरान महंत श्री राम सुंदर दास महाराज ने कहा कि बावा लाल दयाल महाराज का पूजन श्रद्धा व विधिपूर्वक करने से हर मन्नत पूरी होती है। घर में उन्नति व शांति बनाए रखने के लिए बावा लाल दयाल की पूजा का खास महत्व है। उन्होंने कहा कि धर्म का प्रचार करने के लिए संयुक्त प्रयास किए जाने की जरूरत हैं। महंत श्री राम सुंदर दास महाराजने कहा कि मोक्ष की प्राप्ति के लि प्रभु का सिमरन किए जाने की जरूरत है।

लाल द्वारा प्रबंधक कमेटी सेक्टर 40 ए के महासचिव दिनेश गुप्ता व उनके परिवार सेहत करीबी रिश्तेदारों ने सतगुरू बावा लाल दयाल महाराज जी महंत श्री श्री 1008 श्री राम सुंदर दास जी महाराज (गद्दीनशीन-ध्यानपुर वाले) का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर दिनेश गुप्ता ने महंत श्री श्री 1008 श्री राम सुंदर दास महाराज जी का आशीर्वाद लेते हुए समस्त देश और शहर निवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि संतों और महापुरुषों के आशीर्वाद से समस्त सुख प्राप्त होते हैं। उनके आशीर्वाद से ही सेवा, सत्संग व सुमिरन करने का अवसर प्राप्त होता है। मनुष्य को सभी का दिल से मान-सम्मान व सत्कार करना चाहिए।

लाल द्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हेमंत पूरी और महासचिव दिनेश गुप्ता ने बताया कि यह 33वां वार्षिक समागम है। महाराज जी प्रतिवर्ष कमेटी के निमंत्रण पर मंदिर में पधारते हैं और श्रद्धालुओं को नाम दीक्षा व आशीर्वाद प्रदान करते हैं। आज करीब 20 श्रद्धालुओं को दीक्षा दी गई, तत्पश्चात अन्य श्रद्धालुओं को महाराज जी द्वारा आशीर्वाद प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि नाम दान प्रक्रिया के तहत नाम दान लेने के इच्छुक श्रद्धालुओं को प्रातः सुच्चे मुंह मंदिर में आकर पुजारी द्वारा पूजा-अर्चना करवाने के उपरांत ही नाम दीक्षा प्रदान की जाती है।

दिनेश गुप्ता ने बताया कि समारोह के दौरान प्रसिद्ध भजन गायक बब्बू चावला (कुरुक्षेत्र) अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन भी किया गया।

उन्होंने बताया कि इस धार्मिक समागम में ट्राइसिटी (चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला) सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Have something to say? Post your comment
श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

: श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

: चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

: श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

: शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

: बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

: शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

: सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

: बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

: 31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

: कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

X