Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

सुपवा की 'अभिव्यंजना' में होगा 2 हजार से अधिक कलाकृतियों का दीदार

Updated on Saturday, May 02, 2026 22:54 PM IST

- 11वीं सालाना कला प्रदर्शनी की तैयारियां पूरी, आज (रविवार) शाम 4 बजे होगा उद्घाटन

- प्रदेश के राज्यपाल एवं सुपवा के चांसलर प्रो असीम कुमार घोष होंगे मुख्यातिथि

2 मई 2026, रोहतक - दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में वार्षिक कला प्रदर्शनी की शुरुआत आज (रविवार) से हो रही है। यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित फैकल्टी ऑफ डिजाइन की बिल्डिंग में लग रही इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के राज्यपाल व यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रोफेसर असीम कुमार घोष करेंगे। कला प्रदर्शनी 'अभिव्यंजना' को लेकर शनिवार को छात्र व फैकल्टी सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देते दिखाई दिए। इस प्रदर्शनी में कला प्रेमियों को एक साथ 2 हजार से अधिक कलाकृतियों को देखने का मौका मिलेगा।

बता दें कि यूनिवर्सिटी की फैकल्टी ऑफ विजुअल आर्ट्स द्वारा हर साल कला प्रदर्शनी आयोजित की जाती है, जिसमें इस डिपार्टमेंट के छात्रों की तरफ से साल भर तैयार की गई अपनी कृतियों को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। इस साल इस वार्षिक प्रदर्शनी के 11वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इसमें फैकल्टी ऑफ विजुअल आर्ट्स के अंदर आने वाले पांच अलग-अलग विभागों के छात्र अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन करेंगे। फैकल्टी ऑफ विजुअल आर्ट्स के कोऑर्डिनेटर विनय कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शन में एप्लाइड आर्ट, एनीमेशन, पेंटिंग, स्कल्पचर (मूर्तिकला) व प्रिंट मेकिंग का समन्वय देखने को मिलेगा। इसमें अंडर ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन के फर्स्ट ईयर, सेकंड ईयर व फाइनल ईयर में पढ़ने वाले छात्रों की करीब 2000 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। कलाकृतियों में सामाजिक, धार्मिक प्रथाओं, विचारों, कहानियों, कथाओं व भविष्य की सोच के साथ कलाकृति तैयार करने वाले छात्रों के इमोशन देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मनोरंजन की भी मिलेगी डोज

यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मिनोचा ने बताया कि कला प्रदर्शनी के दौरान आगंतुकों को मनोरंजन की भी डोज मिलेगी। फैकल्टी ऑफ डिजाइन की बिल्डिंग के कोर्ट यार्ड में एक ओपन स्टेज भी बनाया गया है। यह स्टेज शाम को साढ़े 6 बजे से रात 8 बजे तक एक्टिव रहेगी। स्टेज छात्रों के लिए ओपन रहेगा, जिस पर वह अपनी प्रतिभा का मंचन कर सकेंगे। यूनिवर्सिटी के छात्र यहां पर कई तरह की सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करेंगे।

बढ़ रहा है प्रदर्शनी का दायरा

डीएलसी सुपवा के कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने बताया कि इस बार कला प्रदर्शनी का 11वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। हर साल इसका दायरा बढ़ रहा है। इस प्रदर्शनी में छात्र अपने विचार व अभिव्यक्ति को प्रदर्शित करते हैं, इसलिए इस प्रदर्शनी का नाम 'अभिव्यंजना' रखा गया है। प्रदर्शनी में छात्रों की लगन, मेहनत व उनके टेलेंट का अद्भुत समावेश देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि 5 मई से प्रदर्शनी सभी लोगों के लिए खोल दी जाएगी और यह 8 मई तक जारी रहेगी।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X