Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

आज भी देश व समाज को उनके लंबे अनुभव से सीखने व मार्गदर्शन प्राप्त करने की जरूरत - जगन्नाथ पहाडि़या

Updated on Tuesday, October 01, 2013 16:45 PM IST

चण्डीगढ़ - वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन के सबसे सृजनात्मक पलों को राष्ट्र्र निर्माण में लगाया है और आज भी देश व समाज को उनके लंबे अनुभव से सीखने व मार्गदर्शन प्राप्त करने की जरूरत है। उन्हीं की मेहनत से हम दुनिया में सशक्त राष्ट्र व बड़ी शक्ति के रूप में उभरे हैं।

    हरियाणा के राज्यपाल श्री जगन्नाथ पहाडि़या ने आज वरिष्ठ नागरिक दिवस के पर चण्डीगढ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन द्वारा टैगोर थियेटर में आयोजित एक समारोह में बोलते हुए यह विचार व्यक्त किए।

    उन्होंने कहा कि आज का दिन वरिष्ठ नागरिकों द्वारा देश व समाज के लिए जीवनभर किए गए योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। हमारे देश में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या हर साल बढती जा रही है। वर्ष 2001 में भारत में वरिष्ठ नागरिकों की सख्ंया 7 करोड़ 2 लाख थी जो कुल आबादी का 8 प्रतिशत थी। वर्ष 2025 में यह संख्या 18 प्रतिशत से भी अधिक हो जाने की सम्भावना है। अतः अभी से हमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योजनाएं तैयार करनी चाहिएं ताकि जिन्दगी के अंतिम पड़ाव पर वे स्वयं को उपेक्षित महसूस न करें।

    राज्यपाल ने कहा कि सेवानिवृत व्यक्ति व्यापक अनुभवों, गहरी सूझ-बूझ और उदार विचारों का खजाना होता है। यही नहीं ज्यादातर सेवानिवृत व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ भी होते हैं और उनकी उर्जा देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान करने की स्थिति में होती है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से अनुरोध किया कि वे अपने समय का सही उपयोग करने के लिए समाज सेवा के लिए आगे आएं क्योंकि जो लोग समाज सेवा करते हैं जिंदगी से उन्हें अच्छी संतुष्टि भी मिलती है।

    राज्यपाल ने चण्डीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के कार्याें की सराहना की। उन्होंने इस संगठन द्वारा चलाए जा रहे फिजियोथैरेपी, एक्यूप्रैशर, कम्प्यूटर, रैकी व योग केन्द्रों के माध्यम से हो रही समाज सेवा को कारगर व दूसरों के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि गरीब और अशिक्षित लोगों को भी एसोसिएशन से जोड़ा जाए क्योंकि वे साधनहीन हैं और उन्हें मदद की जरूरत ज्यादा है। इस अवसर पर उन्होंने चण्डीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की स्मारिका का विमोचन किया और एसोसिएशन की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X