चण्डीगढ़ - हरियाणा सरकार ने आज तुरन्त प्रभाव से चार आईएएस अधिकारियों को पदोन्नत कर उन्हें उच्च प्रशासनिक ग्रेड 67000-79000 दिया है।
इनमें विवेक जोशी, महावीर सिंह, अरूण कुमार और शिव रमण गौड़ शामिल हैं। अगले आदेशों तक यह अधिकारी अपने वर्तमान पदों पर अपनी सेवाओं का निर्वहन करते रहेंगे। वर्तमान में, विवेक जोशी केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं।