चंडीगढ़। ग्लोबल स्कूल लीडर्स कंसोर्टियम (GSLC) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित एकेडएलाइट अवार्ड्स 2026 में एंजेल पब्लिक स्मार्ट स्कूल, बेहलाना, चंडीगढ़ के चेयरमैन डॉ. देविंदर सिंह अरोड़ा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके विजन, नेतृत्व और प्रभावशाली योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान डॉ. अरोड़ा को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए प्रयासों के लिए दिया गया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक, प्रधानाचार्या, शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. अरोड़ा को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सम्मान पूरे स्कूल परिवार के लिए गौरव का क्षण है।