Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क का विस्तार एवं LPG से PNG में परिवर्तन हेतु परामर्श

Updated on Sunday, April 19, 2026 14:55 PM IST


चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) अवसंरचना के निरंतर विस्तार की जानकारी दी जाती है, जिससे नागरिकों को घरेलू रसोई गैस हेतु अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं दक्ष विकल्प उपलब्ध हो सके।

PNG की उपलब्धता की स्थिति:

* पूर्ण रूप से उपलब्ध सेक्टर:
सेक्टर 32 से 38, 40, 42 से 44, 46, 48 से 51

* आंशिक रूप से उपलब्ध क्षेत्र:
सेक्टर 10, 11, 17, 22, 26, 28, 30, 41, 47, मनीमाजरा एवं इंडस्ट्रियल एरिया फेज-I एवं II

पूर्ण रूप से कवर किए गए सेक्टरों के निवासियों को यथाशीघ्र PNG अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जबकि आंशिक रूप से कवर क्षेत्रों के निवासी कनेक्शन की उपलब्धता हेतु सेवा प्रदाता से संपर्क कर सकते हैं।

LPG से PNG में परिवर्तन के प्रमुख लाभ:
1. सुविधा एवं निरंतर आपूर्ति:
PNG पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध होती है, जिससे सिलेंडर बुकिंग या रिफिल की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।
2. बेहतर सुरक्षा:
PNG हवा से हल्की होती है एवं रिसाव की स्थिति में शीघ्र फैल जाती है, जिससे आग लगने का जोखिम कम होता है। यह कम दबाव पर संचालित होती है एवं भारी सिलेंडर के भंडारण की आवश्यकता नहीं रहती।
3. किफायती विकल्प:
PNG सामान्यतः दीर्घकाल में अधिक किफायती होती है, जिसमें उपयोग के अनुसार बिलिंग की सुविधा होती है तथा सिलेंडर जमा या रिफिल की आवश्यकता नहीं होती।
4. सुविधाजनक उपयोग:
भारी सिलेंडरों के उठाने-रखने की आवश्यकता समाप्त होने से यह विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों एवं अपार्टमेंट निवासियों के लिए उपयुक्त है।

नियामक परामर्श:

भारत सरकार द्वारा जारी Natural Gas and Petroleum Products Distribution (Through Laying, Building, Operation and Expansion of Pipelines and Other Facilities) Order, 2026 के अनुसार, जिन क्षेत्रों में PNG अवसंरचना स्थापित एवं संचालित हो चुकी है, वहां अधिसूचना की तिथि से तीन माह की अवधि पश्चात घरेलू उपयोग हेतु LPG की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।

अतः जिन सेक्टरों में PNG पूर्ण रूप से उपलब्ध है, वहां के निवासी निर्धारित अवधि के पश्चात किसी भी असुविधा से बचने हेतु यथाशीघ्र PNG में परिवर्तन की प्रक्रिया आरंभ करें।

ग्राहक सहायता:

नए PNG कनेक्शन, स्थानांतरण अथवा अन्य किसी जानकारी हेतु नागरिक Indian Oil Corporation Limited के संयुक्त उद्यम के ग्राहक सेवा नंबर 1800-233-55666 पर संपर्क कर सकते हैं।

चंडीगढ़ प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे सुरक्षित, प्रभावी एवं पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा प्रणाली के निर्माण में सहयोग करते हुए PNG को अपनाएं।

जनहित में जारी।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X