Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

पलवल मंडी की बदहाल व्यवस्था पर गरजे राव नरेंद्र सिंह, किसानों की समस्याओं पर जताई गंभीर चिंता

Updated on Sunday, April 19, 2026 14:28 PM IST

पलवल मंडी में अव्यवस्थाओं का अंबार, किसानों की मुश्किलें बढ़ीं — राव नरेंद्र सिंह

चंडीगढ़ - हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पलवल अनाज मंडी का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नेताओं ने किसानों से विस्तृत बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही वास्तविक स्थिति का आकलन किया।


दौरे के दौरान मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाएं स्पष्ट रूप से सामने आईं। किसानों ने बताया कि उन्हें अपनी फसल की बिक्री में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर खरीद न होने, उचित भंडारण की कमी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव के चलते उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मंडियों की बदहाल स्थिति सरकार की लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है, जिसके कारण अन्नदाता लगातार परेशानियों से जूझ रहा है। उन्होंने मांग की कि मंडियों में तुरंत सुधार किया जाए, खरीद प्रक्रिया को तेज किया जाए तथा किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं।


कांग्रेस नेताओं ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी आवाज को मजबूती से सरकार तक पहुंचाया जाएगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। दौरे से पूर्व राव नरेंद्र सिंह ने पलवल जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश के जिला अध्यक्षों की मासिक समीक्षा बैठक की एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

अपने संबोधन में उन्होंने सभी को एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ देश और समाज विरोधी ताकतों का मुकाबला करने का आह्वान किया तथा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, सह प्रभारी प्रफुल्ल गुडथे, पूर्व मंत्री करण दलाल, जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक, महिला जिला अध्यक्ष सविता कुंडू, सुमित गौड़, ऋषि यादव सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X