चंडीगढ़, 18 अप्रैल: 12 से 18 अप्रैल तक सर्कस ग्राउंड , चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आज भव्य विश्राम हुआ। यह कथा पुंडरीक गोस्वामी द्वारा कही गई, और इसे तेजस्विनी फाउंडेशन पंचकुला और गौरी शंकर सेवादल गौशाला द्वारा आयोजित किया गया था। कथा विश्राम दिवस पर भी पंडाल में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने कथा का श्रवण कर इसे यादगार बना दिया।
पुण्डरीक गोस्वामी जी ने कथा में हमारी सनातन संस्कृति की गूढ़ बातों को उजागर किया, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। बरसाना राधा रस कथा के दौरान, सेक्टर 17 चंडीगढ़ एक तरह से बरसाना धाम बन गया था, जिसकी सुगंध पूरे सात दिन तक फायर स्टेशन ग्राउंड, सर्कस ग्राउंड के पास फैली रही।
तेजस्विनी फाउंडेशन की फाउंडर श्रीमती हर्ष शर्मा ने बताया की इस पावन कथा में शहरवासियों ने उमंग और श्रद्धा से भाग लिया, जिससे शहर में भक्ति की एक अद्भुत लहर दौड़ी। कथा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशों से दूर रखना और भक्ति के मार्ग से जोड़ना था, साथ ही गौरी शंकर सेवादल गौशाला का नारा "एक घर, एक पेड़, एक घर, एक गौ" लोगों के दिलों में घर कर गया। निमाई पाठशाला के बच्चों ने भी इस पूरे आयोजन में उत्साह से भाग लिया, और पंडाल की हर व्यवस्था में अपना भरपूर समर्थन दिया।
गौरी शंकर सेवादल गौशाला से विनोद शर्मा ने बताया कि उन्हें बेहद खुशी है कि शहरवासियों ने पूरे सात दिन इस कथा में श्रद्धा से भाग लिया और गौरी शंकर सेवादल गौशाला की और से लंगर का भी पूरा इंतज़ाम किया। उनका मुख्य नारा "हर घर, एक पेड़ और हर घर, एक गौ" पूरे सात दिन सार्थक हुआ, और उन्होंने वादा किया कि ऐसे आयोजन आगे भी होते रहेंगे I