हिसार, 16 अप्रैल 2026: पैलेडियम स्कूल की होनहार छात्रा अनवी ने CBSE 10वीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लड़कियों में टॉप किया है। अनवी के पिता डॉ कौशल महता, दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर हैं, जबकि उनकी मां डॉ प्रेम महता, गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (GJUST), हिसार में टेक्निकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।
अनवी ने बताया कि उसकी सफलता उसके शिक्षकों और माता-पिता के मार्गदर्शन का परिणाम है। उनकी प्रेरणा से ही वह अपने शैक्षणिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने में सफल हुई है।
स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती निशि भटनागर और शिक्षकों ने अनवी को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। प्रिंसिपल श्रीमती निशि भटनागर ने कहा कि अनवी सभी छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।