Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

धर्म – संस्कृति

More News

चंडीगढ़ में श्री पुंडरिक गोस्वामी की श्रीमद्भागवत कथा से पहले भूमि पूजन संपन्न, कल निकलेगी कलश यात्रा

Updated on Monday, April 13, 2026 09:45 AM IST

चंडीगढ़, 11 अप्रैल, 2026 - चंडीगढ़ में एक पावन और आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है, बरसाना प्रकट उत्सव श्री राधा रस भागवत कथा। जहां 12 अप्रैल से सात दिन की श्रीमद्भागवत कथा कही जाएगी और पहली बार चंडीगढ़ सेक्टर 17 सर्कस ग्राउंड में बरसाना प्रकट उत्सव होगा। यह कथा पूण्डरीक स्वामी द्वारा कही जाएगी, जो अपनी गहरी भक्ति और प्रेरणादायक वचनों के लिए जाने जाते हैं।

कथा से एक दिन पहले, भूमि पूजन का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सेक्टर 17 सर्कस ग्राउंड को भक्तिमय वातावरण से भर दिया। कथा से ठीक पहले।
कल 12 अप्रैल को, एक कलश यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें भक्तगण कलश लेकर पूरे शहर में भक्ति भाव से चलेंगे। यह आयोजन सभी के लिए एक दिव्य और आध्यात्मिक अनुभव होगा, जिसे हर कोई अपने मन में बसाएगा।

इस कथा का विशेष महत्व है क्योंकि यह पहली बार है कि "सुनने और बोलने में असक्षम बच्चे"भी इस कथा में शामिल होंगे, और उनके लिए एक ट्रांसलेटर भी मौजूद होंगे, जो कथा की भाषा को उन्हें समझाएंगे।

कथा स्थल पर कदम के पेड़ से लेकर एक परिक्रमा मार्ग बनाया जाएगा, साथ ही दो यमुना कुंड भी निर्मित किए जा रहे हैं। अष्ठ सखियों के मंदिर और ब्रज की विशेष रज़ भी इस कथा में शामिल की गई है, जो इसे और भी आध्यात्मिक और अनोखा बना रही है।

श्रीमद्भागवत कथा के दौरान एक खास पहल भी की जाएगी। राहुल महाजन, ऑर्गैनिक शेर फाउंडेशन की ओर से, पाँच हज़ार पौधे वितरित किए जाएंगे, जो इस कथा का एक विशेष हिस्सा होंगे और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देंगे।

सात दिन का यह आध्यात्मिक कार्यक्रम 18 अप्रैल तक चलेगा और रोज़ शाम 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक होगा। सभी भक्तों के लिए एंट्री फ्री होगी।

कथा का आयोजन गौरी शंकर सेवादल गौशाला, सेक्टर 45 चंडीगढ़, तेजस्विनी फाउंडेशन पंचकूला और ट्रेस लाउंज द्वारा श्रद्धा के साथ किया जा रहा है, जिसमें ट्राइसिटी के कई सामाजिक और धार्मिक संगठन हिस्सा ले रहे हैं।

आज भूमि पूजन के अवसर पर हर्ष शर्मा, विनोद शर्मा, सुनील शर्मा, राहुल महाजन, रजनीश शर्मा, विक्रम चोपड़ा, सुमित शर्मा, रमेश शर्मा, अजय गुप्ता, सुनील अरोड़ा, सुनील शर्मा, टेक चंद, कमल गुप्ता और निमाई पाठशाला के बच्चे मौजुद रहे जिन्हें अपनी जिम्मेदारी संभाली।

Have something to say? Post your comment
श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

: श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

: चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

: श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

: शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

: बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

: शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

: सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

: बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

: 31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

: कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

X