Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

बेबाकी और निडरता से ज्यूरी के सवालों का जवाब दे जीता "मिस फीयरलेस फ्लेम" का भी खिताब

Updated on Friday, April 10, 2026 14:29 PM IST

नई दिल्ली में हुई थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता

चंडीगढ़:--चंडीगढ़ शहर की 42 वर्षीय युवा गृहिणी नीलू सुयाल ने अपने सपनों को नई पहचान देते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित नेशनल लेवल की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता वी जी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकॉन सीजन 7 में भाग लेकर "चंडीगढ़ क्वीन" का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही ज्यूरी के सवालों के बेबाकी और निडरता से जवाब देते हुए उन्होंने एक अन्य खिताब वी जी ग्लोबल आइकॉन "मिस फीयरलेस फ्लेम" का खिताब भी अपने नाम किया।इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे शहर का गौरव बढ़ा है।  

नीलू सुयाल का कहना है कि दोनों खिताब चंडीगढ़ क्वीन" और "मिस फीयरलेस फ्लेम" का खिताब पाकर वो काफी खुश हैं। इस उपलब्धि के लिए वो अपने परिवार और नजदीकी सगे संबंधियों का आभार प्रकट करते है, जिन्होंने उन्हें प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित किया और उनमें जोश भरा। उन्होनें आयोजकों और ज्यूरी का भी आभार जताया, जिन्होंने इन खिताब के काबिल माना। 

नीलू सुयाल ने आगे बताया कि प्रतियोगिता में देश के लगभग प्रत्येक हिस्से से प्रतिभागी भाग लेने आये थे। विभिन्न राउंड में चली प्रतियोगिता के सैंकड़ों प्रतिभागियों से टक्कर लेते हुए उन्होंने सभी चरण को अपनी काबलियत के दम पर पार करते हुए उन्होंने फाइनल में जगह पक्की की। फाइनल में उन्होंने ज्यूरी द्वारा पूछे गए सभी सवालों का बड़ी ही बेबाकी और निडर होकर जवाब दिया। जिसकी बदौलत वो यह खिताब जीतने में सफल हुई। जब उन्हें इन ख़िताबो से नवाजा गया, तो वो पल एक बेहद ही भावुक पल था। उन पलों की खुशी को वो बयान नही कर सकती।

नीलू सुयाल ने बताया कि मॉडलिंग और ब्यूटी पैजेंट का हिस्सा बनना उनका बचपन से शौक रहा है। उनको बचपन से ही संगीत और कला के प्रति विशेष लगाव रहा है। बस किन्ही मजबूरियों के चलते जवानी में वो इसे पूरा न कर सकी। लेकिन शादी के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ उन्होंने अपने इस शौक को कभी छोड़ा नहीं। परिवार के प्रोत्साहन ने उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी। धीरे-धीरे उन्होंने अपने हुनर को निखारते हुए मंच की ओर कदम बढ़ाए और यह सफर एक से प्रेरणादायक कहानी बन गया।

अपने फ्यूचर प्लान्स पर चर्चा करते हुए नीलू सुयाल ने बताया कि उनका उद्देश्य महिलाओं को उनके पैशन के प्रति प्रोत्साहित करना है। क्योंकि हरेक के अंदर कोई न कोई कला, हुनर और प्रतिभा छुपी होती है। जरूरत है तो बस उसे बाहर लाने की और अपने सपनो को पूरा करने की। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार और परंपराओं का सम्मान करते हुए भी अपने सपनों को साकार कर सकती हैं। 

फ़िल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, अजय देवगण व अभिनेत्रियों रेखा, जूही चावला और श्री देवी की अभिनय प्रतिभा की दीवानी नीलू सुयाल की हॉबी में डांसिंग और ट्रेवलिंग शुमार है। इसके अलावा निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद करना भी उनकी प्रवृत्ति है।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X