Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

खरीद के नाम पर एक और घोटाले को अंजाम दे रही है बीजेपी सरकार- हुड्डा

Updated on Friday, April 10, 2026 09:21 AM IST

क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों ने दिया पार्टी व जनता को धोखा, तुरंत दें इस्तीफा- हुड्डा

क्रॉस वोटिंग करने वाले झूठ का सहारा लेकर नहीं बच सकते, कार्रवाई होकर रहेगी- राव नरेंद्र

चंडीगढ़  9 अप्रैल । पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी सरकार फसल खरीद के नाम पर सिर्फ घोटाले करती है। इसी तरह गेहूं-सरसों खरीद के नाम पर एक और घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है। सरकार गेहूं और सरसों की खरीद करने की बजाय किसानों पर एक के बाद एक अजीबो-गरीब शर्तें थोप रही है।
 
कभी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, फिर गेट पास, उसके साथ बायोमेट्रिक, ट्रेक्टर नंबर, वेरिफिकेशन और गारंटर जैसी शर्तें थोपी जा रही हैं। और किसानों के साथ अपराधियों सा व्यवहार किया जा रहा है, कुल मिलाकर सरकार की कोशिश है कि किसानों को इसी में उलझाकर रखा जाए, ताकि उनकी फसल खरीदनी ही ना पड़े।  कांग्रेस काल मे भी खरीद होती थी कभी किसान को कोई परेशानी नहीं हुई।

हुड्डा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र के साथ पत्रकार वार्ता को सडोरा (यमुनानगर)  संबोधित कर रहे थे। उनके साथ सांसद वरुण मुलाना, विधायक निर्मल सिंह, ,विधायक,विधायक अकरम खान,रामकरण काला, विधायक पूजा मुलाना,जिलाध्यक्ष दुष्यंत चौहान,पवन अग्रवाल ,अशोक मेहता, राजपाल भूखड़ी ,लहरी सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इस मौके पर पत्रकारों ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भी सवाल पूछे, क्योंकि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष और अध्यक्ष पर भेदभावपूर्ण तरीके से कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं। इसके जवाब में हुड्डा ने कहा कि एक झूठ को छुपाने के लिए 100 झूठ बोलने पड़ते हैं। इन विधायकों की यही स्थिति है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को अखलाक के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। क्योंकि उन्होंने सिर्फ पार्टी को धोखा नहीं दिया, बल्कि उस जनता को भी धोखा दिया है, जिसने उन्हें भाजपा के खिलाफ चुनकर विधानसभा भेजा था।

क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक पर टिप्पणी करते हुए राव नरेंद्र ने भी कहा कि सभी पर सख्त कार्रवाई होगी। उनके नाम अपने नोट के साथ मैंने हाईकमान को भेज दिए हैं। आगे की कार्रवाई हाईकमान के स्तर पर होगी।
 
क्योंकि इन लोगों को कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार बनाकर जनता के बीच भेजा था और जनता ने कांग्रेस पर भरोसा करके इन्हें जितवाया था। ऐसे में अगर ये लोग कांग्रेस के साथ ही धोखा करते हैं, तो जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी। झूठ का सहारा लेकर कोई विधायक बच नहीं सकता।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा कि वो लगातार मंडियों का दौरा कर रहे हैं। यहां भी उन्होंने किसानों, मजदूरों व आढ़तियों से मुलाकात की है। किसानों ने मंडी में फैली अव्यवस्थाओं के बारे में बताया है। इसको लेकर अधिकारियों को हमने निर्देश दिए हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पिछले सीजन में सरकार ने धान खरीद में घोटाला किया, फिर आलू खरीद में और अब गेहूं व सरसों में भी ऐसी साजिशें साफ नजर आ रही हैं। यानी बीजेपी सरकार किसानों को लूटने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहती। क्योंकि यह पूर्ण रूप से किसान विरोधी सरकार है।

एक तरफ सरकार का अत्याचार और ऊपर से मौसम की मार, किसान बीच में पिसकर रह गए हैं। लगातार हो रही बेमौसमी बारिश के चलते किसानों की खड़ी फसल खराब हो गई है। ऐसे में सरकार को तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर उन्हें मुआवजा देना चाहिए। और किसानों को प्रति क्विंटल बोनस देना चाहिए लेकिन ऐसा करने की बजाए सरकार में बैठे मंत्री बचकाने बयान दे रहे हैं कि बारिश की वजह से पैदावार बढ़ जाएगी।
Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X