Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

 दो दिवसीय टाईकॉन चंडीगढ़ 2026 का आयोजन शहर में 10 अप्रैल से 

Updated on Wednesday, April 08, 2026 17:22 PM IST

भारत का मजबूत स्वदेशी आईटी क्षेत्र दुनिया में चल रहे युद्धों के बीच स्थिरता लाने के लिए तैयार है। टाईकॉन चंडीगढ़ 2026 भारत के बढ़ते नवाचार और तकनीकी ताकत को दुनिया के सभी लोगों के भले के लिए इस्तेमाल करने का एक मंच प्रदान करता है।

  • 10और 11 अप्रैल  को आईटी क्षेत्र के विचारशील नेताओं, नीति-निर्माताओं, अग्रणी संस्थापकों, निवेशकों एवं प्रभावशाली व्यक्तियों का दो दिवसीय सम्मेलन, जिसमें हरियाणा के राज्यपाल तथा पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की विशेष उपस्थिति
  • लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर,राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू तथा पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा उभरते निवेशकों के साथ अपने विचार एवं दृष्टिकोण साझा करेंगे
  • पहले दिन हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री का मुख्य भाषण होगा। इसके साथ ही स्टार्टअप शार्क सोइरी5.0 और “द साइंस ऑफ सेल्स ग्रोथ: फ्रोम लोकल सक्सेस तो ग्लोबल स्केल” कार्यक्रम के खास आकर्षण होंगे।

चंडीगढ़, 8 अप्रैल: भारत की स्वदेशी रूप से विकसित होती आईटी क्षमता पर विचारोत्तेजक चर्चाओं की श्रृंखला के लिए मंच तैयार करते हुए, जो युद्ध से प्रभावित और विभाजित विश्व में एक शक्ति-वर्धक के रूप में उभर रही है, टाईकॉन चंडीगढ़ 2026 का 11वां संस्करण 10 और 11 अप्रैल  को आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में हरियाणा के राज्यपाल आशीम कुमार घोष, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विभिन्न विचार नेताओं के साथ चर्चा का नेतृत्व करेंगे।

‘इंडिजेनस इनोवेशन, ग्लोबल इम्पैक्ट’ थीम पर आधारित यह दो दिवसीय भव्य सम्मेलन हयात रीजेंसी में आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य यह प्रदर्शित करना है कि भारत के स्वदेशी नवाचार किस प्रकार वैश्विक स्तर पर विस्तार पा सकते हैं। यह मंच उद्यमियों, निवेशकों, नीति-निर्माताओं और वैश्विक नेताओं को एक साथ लाएगा तथा भारत की बढ़ती आईटी स्थिति और उसकी सुदृढ़ क्षमताओं पर गहन चर्चा करेगा, ताकि वर्तमान वैश्विक चुनौतियों के बीच विश्व नागरिकों के लिए सामूहिक भलाई सुनिश्चित की जा सके।

टाई  चंडीगढ़ चैप्टर के प्रेसिडेंट पुनीत वर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि वह समय अब बीत चुका है जब भारत को केवल कम लागत वाले बैक ऑफिस के रूप में देखा जाता था। आज हम परिवर्तन के अग्रदूत हैं और पूरा विश्व समाधान के लिए भारत की ओर देखता है। उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में चल रहे व्यवधानों के बीच भारत की मजबूत डिजिटल संरचना और तकनीकी प्रगति विश्व में स्थिरता और संतुलन ला सकती है।

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि  ‘इंडिजेनस इनोवेशन, ग्लोबल इम्पैक्ट’ की थीम  टाईकॉन चंडीगढ़ 2026 के मूल में समाहित है। टाई चंडीगढ़ उभरते उद्यमियों को मार्गदर्शन, मेंटरशिप और उत्कृष्ट वित्तीय अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे सार्थक नेटवर्किंग और सहयोग को बढ़ावा मिल सके।

पुनीत वर्मा ने आगे कहा कि यह सम्मेलन केवल थीम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे प्रभावी कार्यक्रमों और पारिस्थितिकी तंत्र की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से लागू किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य स्टार्टअप्स को स्थानीय स्तर से वैश्विक विस्तार तक ले जाना, सरकारी सहयोग को मजबूत करना तथा नीति, नवाचार और उद्योग के बीच तालमेल स्थापित करना है। हर वर्ष चंडीगढ़ में आयोजित होने वाला यह आयोजन आईटी क्षेत्र का एक प्रमुख और बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम बन चुका है, जिसमें देशभर के निवेशक, उद्यमी और आईटी पेशेवर भाग लेते हैं।

टाई चंडीगढ़ चैप्टर के वाईस प्रेसिडेंट ब्रह्म अलरेजा ने बताया कि इस आयोजन में हरियाणा के राज्यपाल, पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री तथा पंजाब के उद्योग मंत्री विशेष रूप से संबोधित करेंगे और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अपने विचार साझा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा तकनीक, नवाचार, सुरक्षा जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा होगी और यह दिखाया जाएगा कि कैसे उद्यमिता को बढ़ावा देकर

वैश्विक स्तर पर सतत विकास और गरीबी उन्मूलन में योगदान दिया जा सकता है। इस आयोजन का उद्देश्य प्रतिभागियों को एक समृद्ध और अनुभवात्मक मंच प्रदान करना है, जिसमें पैनल चर्चाएं, फायरसाइड चैट्स और लाइव इंटरैक्शन जैसे इंटरैक्टिव प्रारूप शामिल होंगे।

कार्यक्रम की पूरी जानकारी और 2026 में मंच पर आने वाले वक्ताओं की सूची साझा करते हुए, टाई चंडीगढ़ के प्रेसिडेंट और साइब्रेन सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस के फाउंडर व सीईओ पुनीत वर्मा ने कहा कि भारत अपनी युवा प्रतिभा और जनसंख्या के लाभ के कारण तकनीकी क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए टाई चंडीगढ़ के जनरल सेक्रेटरी  रवि शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में हरियाणा के राज्यपाल आशीम कुमार घोष, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। इनमें पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा; एसटीपीआई के डायरेक्टर जनरल अरविंद कुमार; हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल (आईएएस), पंजाब के एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी गुरकिरत किरपाल सिंह (आईएएस) और एसटीपी के डायरेक्टर शैलेंद्र त्यागी शामिल हैं, जो अपने प्रेरणादायक विचारों से दर्शकों को आकर्षित करेंगे।

संस्थापक एवं सीईओ वोल्क्सी टेक्नोलॉजीज़ तथा पूर्व चेयर,  टाई  ग्लोबल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ मुरली बुक्कापटनम, फाउंडर  एवं मैनेजिंग डायरेक्टर तत्वा टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड तथा अध्यक्ष, TiE भुवनेश्वर ए. के. मोहंती, भारतीय अल्पाइन स्कीयर एथलीट एवं यूथ ओलंपियन आंचल ठाकुर, को-फाउंडर  गन्सबर्ग एवं  मैनेजिंग डायरेक्टर  सिंधी स्वीट्स अभिषेक बजाज, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ग्राज़िट्टी इंटरएक्टिव आलोक रामसिसारिया, फाउंडर क्लिकलोकल डिजिटल एडवरटाइजिंग अमित तिवारी, जनरेटिव एआई एवं मशीन लर्निंग विशेषज्ञ अमेज़न वेब सर्विसेज अनिल अरोड़ा,  को-फाउंडर  स्टार्टअप स्टेरॉइड एवं  टाई   ग्लोबल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ (2026-27) अंशुमन सिन्हा, डायरेक्टर  एवं रणनीति प्रमुख द स्ट्रेटेजी कलेक्टिव ऑड्री गिलेस्पी, चेयरमैन  एवं  मैनेजिंग डायरेक्टर  गोपाल स्नैक्स लिमिटेड बिपिन हदवानी, प्रेसिडेंट टाई  अहमदाबाद एवं सीईओ तथा  को-फाउंडर आईबी ग्रिड भाविन एस. भगत, पर्वतारोही, साइकिलिस्ट, एथलीट एवं जूडो खिलाड़ी छोंजिन आंगमो, तथा  को-फाउंडर हिट बुल्सआई हिरदेश मदान, 2-दिवसीय कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं के साथ अपने विचार साझा करेंगे।

पहले दिन टाइकोन चंडीगढ़ 2026 में कई रोमांचक कार्यक्रम होंगे। “स्टार्टअप शार्क सोइरी 5.0” के दौरान शुरुआती से लेकर स्थापित कंपनियां अपने प्रोडक्ट और सेवाएं लोगों के सामने पेश करेंगी। इसके बाद हरियाणा के राज्यपाल आशीम कुमार घोष का मुख्य संबोधन होगा। साथ ही “सेल्स ग्रोथ का विज्ञान: स्थानीय सफलता से वैश्विक स्तर तक” विषय पर एक विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतिम दिन 11 अप्रैल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद कई दिलचस्प सत्र होंगे, जैसे—आइडिया से प्रभाव तक, पंजाब कैसे नए ग्लोबल स्टार्टअप्स तैयार कर रहा है, 1500 करोड़ का ब्रांड कैसे बनाया जाए, भारत से शुरू होकर वैश्विक स्तर तक पहुंचने की रणनीति, प्रेरणादायक उद्यमिता यात्राएं और कलाकारों का व्यवसाय में उभरता रोल।

दूसरे दिन राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू मुख्य वक्तव्य देंगे, जिसके बाद पंजाब सरकार के उद्योग, वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली और स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा का संबोधन होगा।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में टाई चंडीगढ़ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी—विशाल केडिया (जॉइंट सेक्रेटरी), रितिका सिंह (ट्रेजरार) और सतीश कुमार अरोड़ा (पूर्व प्रेसिडेंट)—भी मौजूद रहे, जिन्होंने सभी सत्रों की विस्तृत जानकारी साझा की।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X