पंचकुला, 7 अप्रैल — विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफपीएआई), पंचकुला शाखा द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 30 से अधिक लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
श्रीमती अनिता बत्रा शाखा की चेयरपर्सन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
डॉ सरिता मेहरा शाखा की मेडिकल ऑफिसर ने प्रतिभागियों को यौन प्रजनन स्वास्थ्य, संतुलित आहार, स्वच्छता, परिवार नियोजन और रोगों की रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न भी पूछे। कार्यक्रम के दौरान इंटरएक्टिव सत्र भी आयोजित किए गए, जिससे लोगों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।
श्री मनोज कुमार गर्ग शाखा महाप्रबंधक एफपीएआई पंचकुला शाखा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।