Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

गुड फ्राइडे का पर्व क्राइस्ट चर्च CNI, सेक्टर 18, चंडीगढ़ में श्रद्धाभाव से मनाया गया

Updated on Friday, April 03, 2026 19:30 PM IST

चंडीगढ़:--पवित्र अवसर गुड फ्राइडे क्राइस्ट चर्च CNI, सेक्टर 18, चंडीगढ़ में श्रद्धाभाव से मनाया गया। चर्च में सवेरे से ही ईसाई अनुयायियों द्वारा प्रार्थना सभा की गई, जो दोपहर तक जारी रही। इस दौरान बच्चों द्वारा भी प्रभु यीशु मसीह की स्तुति में प्रेयर गीत गाए गए। 

रेव. राजन शारदा, प्रेस्बिटर इंचार्ज क्राइस्ट चर्च CNI, सेक्टर 18, चंडीगढ़ ने अपने संदेश में गुड फ्राइडे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन प्रभु यीशु मसीह के उस महान बलिदान की याद दिलाता है, जो उन्होंने समस्त मानवता के उद्धार के लिए क्रूस पर दिया। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें प्रेम, क्षमा, त्याग और सेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है। ने बताया कि गुड फ्राइडे (Good Friday) ईसाई धर्म में ईसा मसीह के बलिदान और क्रूस पर मृत्यु की याद में मनाया जाने वाला सबसे पवित्र और शोक का दिन है। उन्होंने आगे बताया कि इस दिन चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं होती हैं, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच, जिसे प्रभु यीशु के क्रूस पर रहने का समय माना जाता है। इस दौरान उपवास, मौन, बाइबल पाठ और मसीह के कष्टों पर चिंतन किया जाता है। 

उन्होंने आगे सभी लोगों से आह्वान किया कि वे प्रभु यीशु के उपदेशों पर चलें और समाज में शांति, भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा दें, ताकि एक न्यायपूर्ण और समरस समाज का निर्माण हो सके।

इस अवसर पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं, जहां श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भाग लिया।

इस संबंध में श्री स्टीफन प्रकाश मसीह, सचिव, क्राइस्ट चर्च CNI, सेक्टर 18, चंडीगढ़ ने अपने वक्तव्य में कहा कि गुड फ्राइडे केवल एक धार्मिक अवसर नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और मानवता की सेवा का संदेश देने वाला दिन है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे इस दिन के संदेश को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में प्रेम, शांति एवं सद्भावना को सुदृढ़ करें। उन्होंने चर्च द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

श्रीमती डेज़ी के. बी. शान, कोषाध्यक्ष ने भी इस अवसर पर अपने संदेश में सभी के लिए शांति, एकता और समृद्धि की कामना की।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X