Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

“पंजाब कांग्रेस ने डीनोटिफाइड ट्राइब्स- DNT समुदायों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में उठाया बड़ा कदम

Updated on Thursday, April 02, 2026 21:01 PM IST

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हुए ग्रेनेड हमला बेहद ही निंदनीय कृत्य: एस. पी. सिंह लबाना

मामले की गहनता से होनी चाहिए जांच: एस. पी. सिंह लबाना

डी एन टी सेल के चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी आलाकमान तय करेगी 

चंडीगढ़, 2 अप्रैल 2026 :- पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने डीनोटिफाइड ट्राइब्स-DNT (विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू) के अंतर्गत समुदायों के लिए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने हेतु पंजाब प्रदेश कांग्रेस भवन, चंडीगढ़ में एक विशेष मीटिंग का आयोजन किया । इस बैठक का उद्देश्य डीनोटिफाइड ट्राइब्स-DNT टास्क फोर्स, अनुसूचित जाति विभाग, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के अंतर्गत पदाधिकारियों की नियुक्ति करना था।

बैठक का संचालन लक्खा राम ललका चेयरमैन- बाज़ीगर सेल और एस. पी. सिंह लबाना, राष्ट्रीय समन्वयक, अनुसूचित जाति विभाग एवं प्रभारी, डीनोटिफाइड ट्राइब्स- DNT टास्क फोर्स, AICC द्वारा किया गया। उन्होंने विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए पंजाब में डीनोटिफाइड ट्राइब्स- DNT समुदायों की भागीदारी और प्रतिनिधित्व को मजबूत और सुनिश्चित करने की रूपरेखा प्रस्तुत की।

लक्खा राम ललका ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने अपने मुख्य राजनीतिक संदेश के तहत सदैव सामाजिक न्याय, समान प्रतिनिधित्व और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। विशेषकर डीनोटिफाइड ट्राइब्स- DNT समुदायों के लिए जो लंबे समय से मुख्यधारा से दूर रहे हैं।

एस. पी. सिंह लबाना ने कहा कि डीनोटिफाइड ट्राइब्स- DNT समुदाय हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। कांग्रेस पार्टी इनके सम्मान, अधिकार और संगठन में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।उन्होंने आगे कहा कि “यह पहल केवल नियुक्तियों तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर से नेतृत्व तैयार कर डीनोटिफाइड ट्राइब्स- DNT समुदायों को मजबूत राजनीतिक आवाज देने का प्रयास है।”

आगामी 2027 विधानसभा
चुनावों में डीनोटिफाइड ट्राइब्स सेल द्वारा चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर एस पी सिंह लबाना ने कहा कि संगठन चुनावों को लेकर पूरी तरह से सक्रिय और मुस्तैद है। डी एन टी सेल को कितनी सीट्स दी जाएगी, यह पार्टी आलाकमान तय करेगी। अलबत्ता डी एन टी सेल पूरी तरह से पार्टी के साथ है, पार्टी की जीत में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। वहीं कल पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हुए बम्ब धमाके को लेकर एस पी सिंह लबाना ने कहा कि यह बेहद की खेदजनक और निंदनीय कृत्य है, मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। केंद्र में भाजपा की सरकार है, इस हिसाब से उनकी सुरक्षा एजेंसियां विफल रही है। मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

लक्खा राम ललका ने कहा कि “पंजाब समावेशी राजनीति का उदाहरण बनेगा, यहां DNT समुदायों को कांग्रेस के ढांचे में सशक्त स्थान दिया जाएगा। यह पहल पंजाब में कांग्रेस पार्टी के भीतर DNT समुदायों के राजनीतिक सशक्तिकरण और प्रभावी प्रतिनिधित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

संगठनात्मक फोकस:-

* जिला, ब्लॉक और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना
* DNT समुदायों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना
* समुदाय के भीतर से नेतृत्व विकसित करना
* समावेशी और सहभागी राजनीति को बढ़ावा देना

इस बैठक का सफल समन्वय सुरजीत सिंह, लक्खा राम ललका और सतपाल सिंह बाजीगर द्वारा किया गया। जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X