Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

श्री राम भंडारा कमेटी ने विशाल भंडारे का आयोजन कर, भक्ति भाव से मनाया रामनवमी का पर्व

Updated on Thursday, March 26, 2026 15:05 PM IST

चंडीगढ़:--चैत्र नवरात्र की रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम भंडारा कमेटी की ओर से सेक्टर 21 स्थित नामदेव भवन के आगे एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में देसी घी जलेबी, देसी घी हलवा, काले चने, चावल, खीर, मटर पनीर, चना-सब्जी, खट्टा मीठा कद्दू और पूरी सहित ब्रह्मी शरबत का प्रसाद वितरण किया गया।

भंडारे को सफल बनाने में श्री राम भंडारा कमेटी के संचालक अरुण अग्रवाल, पूर्व मेयर व एरिया काउंसिलर अनूप गुप्ता, आई एस बंसल, हुकम चंद बंसल, अशोक कुकरेजा, सुमिता कोहली, अनु अग्रवाल और अमिता मित्तल सहित हरविंदर पाल सिंगला, ए जी पी-पंजाब शिव कुमार वर्मा, केशव बंसल व नरिंदर सिंगला का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा कई अन्य ने भी मिलकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाया।

श्री राम भंडारा कमेटी के प्रेसिडेंट अरुण अग्रवाल ने कहा कि रामनवमी केवल एक धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद करने का अवसर भी है।रामनवमी को धर्म और सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है। भगवान राम ने अपने जीवन में आदर्श पुत्र, आदर्श राजा और आदर्श पति का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन यह सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। यही कारण है कि रामनवमी का पर्व लोगों को नैतिक मूल्यों की याद दिलाता है।

अरुण अग्रवाल ने आगे कहा कि भोले बाबा के आशीर्वाद से कमेटी की तरफ से प्रत्येक शनिवार नामदेव भवन के आगे लंगर लगाया जाता है। हालांकि पहले ये हर महीने के दूसरे शनिवार को ही लगाया जाता था, लेकिन जरूरतमंद और राहगीरों की सुविधा हेतु अब यह हर शनिवार लगाया जा रहा है। जब तक प्रभु की असीम अनुकंपा बनी रहेगी, भंडारा जारी रहेगा।

समाजसेविका सुमिता कोहली ने कहा कि रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा है। भगवान राम के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को सही दिशा दिखाते हैं। यह दिन हमें सिखाता है कि सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलकर ही एक आदर्श समाज का निर्माण किया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X