Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

कमल चौहान अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की पंजाब इकाई के प्रधान नियुक्त

Updated on Monday, March 23, 2026 18:52 PM IST

पंजाब में नशामुक्ति जनजागरण यात्राएं निकाल लोगों को किया जाएगा जागरूक

लुधियाना से होगी नशामुक्ति जनजागरण यात्रा अभियान की शुरुआत

चंडीगढ़ - अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने पंजाब राज्य की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला ने आज नए संगठन के तहत कमल चौहान को राज्य की कमान सौंपी है। इस मौके पर सोहन लाल चेची को कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पंजाब के लगभग सभी शहरों से गुर्जर समाज के सैंकड़ों लोग उपस्थित हुए और समाज की एकजुटता दिखाई।

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला ने कहा कि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा 1908 से गुर्जर समाज की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित संस्था हैं । देशभर में गुर्जर समाज की शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण और संगठनात्मक विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत है। संगठन ने समय-समय पर समाजहित में विभिन्न पहलें कर अपनी ऐतिहासिक भूमिका को सुदृढ़ किया है।

उन्होंने कहा कि यह महासभा एक समर्पित सामाजिक एवं परोपकारी संगठन है, जो शिक्षा, सामाजिक उत्थान, जनसेवा और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर शिक्षा सहायता, आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की मदद, सामाजिक जागरूकता अभियान, युवाओं के मार्गदर्शन एवं विकास से जुड़े अनेक कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। गुर्जर समाज देशभक्ति एवं क्रांतिकारी समाज है, देश की आजादी के लिए पहले मुगलों से लड़े फिर अंग्रेजों से, इसलिए जंगल में पलायन करना पड़ा। यही वजह है कि गुर्जर समाज, मुख्य धारा से कटी रहीं।

बच्चू सिंह बैंसला ने बताया कि कमल चौहान की नियुक्ति से देश और प्रदेश में समाज में एक नई संगठन को मजबूती मिलेगी एवं उनकी नियुक्ति से समाज को बढ़ावा मिलेगा। 

इस मौके पर कमल चौहान ने कहा अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे और देश व प्रदेश में समाज के हितों के लिए काम करेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर महासभा के संरक्षक एवं राष्ट्रीय महासभा के अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकारिणी का आभार जताया। 

कमल चौहान ने आगे कहा कि महासभा शिक्षा के क्षेत्र में तो भरपूर कार्य कर रही है। इसके अलावा देश और प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में भी प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि गुर्जर समाज पूरे राज्य में युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए 'नशा मुक्ति यात्राएं' निकालेगा। इस अभियान की शुरुआत औद्योगिक शहर लुधियाना से की जाएगी। 

कमल चौहान ने कहा कि सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ गुर्जर समाज ने पंजाब की राजनीति में भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। महासभा के नेताओं ने दावा किया है कि पंजाब में गुर्जर समाज की आबादी लगभग 9 प्रतिशत है, जो एक बड़ा वोट बैंक है। यह समुदाय 2027 के आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाने की तैयारी कर रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब समाज के नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर अपने लोगों को एकजुट करेंगे। चुनाव के समय संगठन अपनी पूरी ताकत दिखाएगा और जिस भी पार्टी या प्रतिनिधि का समर्थन करेगा, उसका खुलेआम मंच से ऐलान किया जाएगा। संगठन का मानना है कि नशे से मुक्त होकर ही युवा सही मायने में आत्मनिर्भर बन पाएंगे और समाज के साथ-साथ प्रदेश के राजनीतिक व आर्थिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X