Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका अहम

Updated on Sunday, March 22, 2026 19:37 PM IST

पीएचडीसीसीआई हरियाणा चेप्टर ने किया एआई इन एक्शन इंडिया समिट का आयोजन
गुरुग्राम। भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका अहम है। इसी उद्देश्य के साथ पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) की तरफ से एआई इन एक्शन इंडिया समिट का आयोजन किया गया। समिट में उद्योग जगत के जाने-माने लीडर्स, नीति-निर्माता, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स और इनोवेटर्स एक साथ आए।


उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेज़ी से बदलते परिदृश्य और व्यापार, शासन तथा समाज पर इसके प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर पीएचडीसीसीआई के निदेशक राकेश संगराई ने इनोवेशन और विस्तार को बढ़ावा देने के लिए उद्योग, शिक्षा जगत और सरकार के बीच मजबूत सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। पीएचडीसीसीआई हरियाणा स्टेट चैप्टर के चेयरमैन सतीश देव जैन ने औद्योगिक और तकनीकी केंद्र के रूप में हरियाणा के बढ़ते महत्व पर अपनी बात रखते हुए एआई-आधारित विकास के अवसरों को बढ़ावा देने पर अपना दृष्टिकोण पेश किया।


सेरेब्रेंट ग्रुप के सीईओ एवं कार्यक्रम चेयरमैन हरजीत सिंह ने मार्केटिंग, एनालिटिक्स और कस्टमर इंगेजमेंट में एआई के व्यावहारिक क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि संगठनों को डेटा-केंद्रित रणनीतियों को अपनाना चाहिए और निर्णय लेने की प्रक्रिया तथा कस्टमर अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए एआई टूल्स का प्रभावी ढंग से उपयोग करना चाहिए।


एक्सेंचर के एमडी अनुपम श्रीवास्तव ने व्यापारिक इनोवेशन को बढ़ावा देने, परिचालन दक्षता में सुधार को सक्षम बनाने में एआई की क्षमता के बारे में बात की। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया के महानिदेशक अरविंद कुमार ने भारत के एआई इकोसिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इनमें स्टार्टअप्स के लिए समर्थन, इन्क्यूबेशन कार्यक्रम और डिजिटल बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है।


पीएचडीसीसीआई हरियाणा स्टेट चैप्टर के को-चेयर शिवम सलूजा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए एआई टेक्नोलॉजी का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए कौशल विकास, री-स्किलिंग (पुन: कौशल विकास) और कार्यबल की तत्परता की अत्यंत आवश्यकता पर ज़ोर दिया। इस अवसर पर 'एक विश्वसनीय और लचीला ए आई इकोसिस्टम बनाना:शासन, बुनियादी ढांचा और डीपीआई' विषय पर एक पैनल चर्चा भी आयोजित की गई।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X