Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

महिलाओं में सच्चा सशक्तिरण स्वस्थ मन व शरीर से ही संभव

Updated on Friday, March 20, 2026 18:48 PM IST

पीएचडीसीसीआई की शी फोरम ने किया एंपावरिंग माइंड सीरीज़ का आयोजन
साइबर सिटी की महिला उद्यमियों ने किया वेलनेस पर मंथन


गुरुग्राम। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के महिला विंग शी फोरम द्वारा आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए गुरुग्राम की पूर्व मेयर मधु आजाद ने कहा कि सच्चा सशक्तिकरण एवं स्वस्थ मन और शरीर से आता है। एंपावरिंग माइंड सीरीज़ के तहत एमवे तथा डब्ल्यूआईसीसीआई व डब्ल्यूएफसी के सहयोग से आयोजित इस सत्र का विषय:वेलनेस को एंटरप्रेन्योरियल उत्कृष्टता के साथ जोडऩा था।


इस अवसर पर बोलते हुए गुरुग्राम की पूर्व मेयर सुश्री मधु आज़ाद ने महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित किया कि वे अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपनी देखभाल (सेल्फ़-केयर) को भी प्राथमिकता दें। उन्होंने पीएचडीसीसीआई शी फोरम की सराहना की कि उन्होंने एक ऐसा सार्थक मंच तैयार किया है, जहां विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी लोग एक साथ आकर विकास और नेतृत्व के एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में वेलनेस पर चर्चा कर सकें।


पीएचडीसीसीआई शी फोरम, हरियाणा की चेयरपर्सन सुश्री अल्का गुरनानी ने जागरूकता, सहयोग और क्षमता निर्माण के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के शी फोरम के दृष्टिकोण को रेखांकित किया। पीएचडीसीसीआई में अंतरराष्ट्रीय मामलों की वरिष्ठ सचिव सुश्री मनीषा सिंह ने पेशेवर और उद्यमशीलता की यात्राओं में वेलनेस को शामिल करने के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला।

डब्ल्यूआईसीसीआई दिल्ली मेंटरिंग और कौशल परिषद की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री राधिका गुप्ता ने आत्मविश्वास से भरे व्यक्तियों को गढऩे में मेंटरशिप और कौशल-निर्माण के महत्व के बारे में बात की। वुमैन फैन क्लब की सुश्री हरप्रीत बहल ने अपने निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखने पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान वेलनेस का लाभ विषय पर हुई पैनल चर्चा के दौरान एमवे इंडिया की वरिष्ठ प्रतिनिधि सुश्री पीयूष गोयल ने जीवन की गुणवत्ता और उत्पादकता को बढ़ाने में पोषण और वेलनेस उत्पादों की जानकारी दी।

पोषण विशेषज्ञ सुश्री ज्योति यादव ने इष्टतम स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए संतुलित आहार, सचेत होकर भोजन करने और जीवनशैली में आवश्यक बदलावों के महत्व के बारे में बात की। इस अवसर पर मनोवैज्ञानिक तथा डब्ल्यूआईसीसीआई की दिल्ली हयूमन वेल्यू काउंसिल की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री जिज्ञासा टंडन समेत कई गणमान्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X