Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

Updated on Tuesday, March 10, 2026 06:34 AM IST

रोटरी क्लब, चंडीगढ़ एवं नेचर नाइन फाउंडेशन के आपसी सहयोग से "प्रोजेक्ट वृद्धि" के तहत आयोजित हुआ समारोह

21 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें की गई वितरित

चंडीगढ़:--अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-42, चंडीगढ़ में रोटरी क्लब, चंडीगढ़ एवं नेचर नाइन फाउंडेशन द्वारा "प्रोजेक्ट वृद्धि" के अंतर्गत सिलाई मशीन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रो. रवि प्रकाश (डी.जी., रोटरी मंडल 3080) की गरिमामयी उपस्थिति में 21 सिलाई मशीनें जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की गईं, ताकि वे घर से ही कार्य कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना सकें। इस मौके पर आभा शर्मा प्रेसिडेंट रोटरी क्लब चंडीगढ़, अरुण अग्रवाल सेक्रेटरी रोटरी क्लब चंडीगढ़ और नीरज सूद-नेचर नाइन फाउंडेशन से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने विशेष सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "हर घर रोजगार” की भावना के साथ आयोजित ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सशक्त करते हैं। वो आयोजकों का आभार प्रकट करते हैं, जिनके प्रयास की बदौलत यह जरूरतमंद महिलाएं आत्मसम्मान की जिंदगी जी सकेंगी। 

इस अवसर पर सफाई मित्रों को उनके समर्पण और सेवा भावना के लिए सम्मानित किया गया। वहीं वार्ड में सामाजिक कार्यों में सक्रिय महिलाओं को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

रोटरी क्लब द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया, यह सराहनीय कदम न केवल महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा, बल्कि समाज में आत्मनिर्भरता और सम्मान के नए आयाम भी स्थापित करेगा। 

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, रोटरी क्लब के सदस्य तथा स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X