Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

पुट्समाईस्टर ने पंजाब में ग्राहकों के साथ जुड़ाव मजबूत करने के लिए मल्टी-सिटी रोडशो का आयोजन किया

Updated on Wednesday, February 18, 2026 19:23 PM IST

चंडीगढ़, 18 फरवरी 2026: उत्तर भारत में लगातार अपनी पहुँच को मजबूत करते हुए, पुट्समाईस्टर इंडिया द्वारा पंजाब में ग्राहकों के साथ अपने जुड़ाव को मजबूत किया जा रहा है, जिसके लिए कंपनी ने 16 से 24 फरवरी, 2026 तक एक मल्टी-सिटी रोडशो का आयोजन किया है। यह रोड-शो पंजाब के प्रमुख कंस्ट्रक्शन केंद्रों से होकर गुजरेगा।


इस रोड-शो की शुरुआत 16 से 18 फरवरी तक ट्राईसिटी क्षेत्र (चंडीगढ़-मोहाली-पंचकुला) से होगी, जिसके बाद 19 फरवरी को लुधियाना, 20 फरवरी को जलंधर, 21 फरवरी को अमृतसर, 22 फरवरी को बटाला और गुरदासपुर, 23 फरवरी को पठानकोट से यह रोड-शो गुजरेगा तथा 24 फरवरी को होशियारपुर और एसबीएस नगर से होते हुए यह मोहाली वापस आएगा। इस रोड-शो में 800 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करते हुए 100 से अधिक ग्राहकों से संपर्क किया जाएगा।


रोड-शो के दौरान पुट्समाईस्टर द्वारा बीएसए 1407डी क्लासिक स्टेशनरी कंक्रीट पंप का प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि ग्राहकों के पास जाकर उन्हें उत्पाद का लाईव अनुभव प्रदान किया जा सके। यह मशीन पुट्समाईस्टर के लगातार बढ़ते हुए और विशाल पोर्टफोलियो से भारत का सबसे पसंदीदा और विश्वसनीय कंक्रीट पंप है, जो लगातार स्थिर परफॉर्मेंस देने, आसान ऑपरेशन और पंजाब में कंस्ट्रक्शन की चुनौतीपूर्ण जरूरतों के लिए विश्वसनीयता प्रदान करने के लिए बनाया गया है। बीएसए 1407डी क्लासिक हाई-राईज़ और लॉन्ग-डिस्टैंस पंपिंग संभालने के लिए डिज़ाईन किया गया है, जो सरल तरीके से उच्च प्रोडक्टिविटी प्रदान करता है।


इस बारे में आस्था भटनागर, हेड ऑफ मार्केटिंग, पुट्समाईस्टर इंडिया ने कहा कि ‘‘पंजाब हमारे लिए हमेशा से एक महत्वपूर्ण बाजार है। इस रोड शो के माध्यम से हम अपनी स्टेशनरी पंप रेंज को वहाँ पहुंचाकर ग्राहकों को दिखा रहे हैं, जहाँ पर काम होता है। हमारा बढ़ता हुआ पोर्टफोलियो वास्तविक जरूरतों को प्रदर्शित करता है। इस तरह के अभियान ग्राहकों को उत्पादों का इस्तेमाल करके अनुभव लेने का मौका प्रदान करते हैं।’’


भीमेश इस्सर, रीज़नल हेड, नॉर्थ ने कहा, ‘‘पंजाब में कंस्ट्रक्शन कार्य के लिए मजबूत, प्रभावशाली और सर्विस में आसान उपकरणों की जरूरत होती है। इस रोड शो के माध्यम से हम न केवल बीएसए 1407डी क्लासिक का प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि क्षेत्र के ग्राहकों के लिए तेज सपोर्ट, मजबूत संबंधों और दीर्घकालिक पार्टनरशिप की अपनी प्रतिबद्धता पर भी जोर दे रहे हैं।
श्री अजय शर्मा, जीएम - प्रोजेक्ट्स, डीडब्लूसी इन्फ्रा ने कहा कि, ‘‘बीएसए 1407 डी क्लासिक आज सबसे अधिक लोकप्रिय मशीनों में से एक है। यह अपनी मजबूत परफॉर्मेंस और आसान ऑपरेशन के लिए मशहूर है। यह हमारे प्रोजेक्ट्स की व्यवहारिक जरूरतों को पूरा करती है। हम पुट्समाईस्टर की सराहना करते हैं, जो इस अभियान के माध्यम से सीधे ग्राहकों तक यह उत्पाद लेकर आए हैं। हम भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए भी अपने इस सहयोग को जारी रखने के लिए आशान्वित हैं।’’

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X