Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

वैलेंटाइन डे को शहीदी दिवस के रूप में मनाए युवा पीढ़ी: रविंदर सिंह

Updated on Friday, February 13, 2026 19:26 PM IST

पुलवामा अटैक में शहीद हुए सैनिकों को बलिदान को याद रखे भावी पीढ़: ए के पांडे

शहीदों को नमन कर दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़:-पश्चिमी सभ्यता में रंगी देश की युवा पीढ़ी द्वारा वैलेंटाइन दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाने लगा है। जोकि हमारी सभ्यता और संस्कृति के बिल्कुल विपरीत है। आज से ठीक 07 वर्ष पहले 14 फरवरी 2019 को पुलवामा अटैक में सी आर पी एफ के 42 फौजियों के शहीद होने की आज 7वीं वर्षगांठ है। जिसे ब्लैक डे माना गया था।

इस खबर को सुन सभी देशवासी स्तब्ध रह गए थे। इस लिए सभी देशवासियों खासकर युवाओं को आज के दिवस को शहीदी दिवस के रूप में मनाना चाहिए। सभी देशवासियों को चाहिए कि वो शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में अपने घर की दीवार या मुंडेर पर एक कैंडल या दीया जरूर जलाएं, यही हमारी उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह कहना है, ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविंदर सिंह बिल्ला का।

ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन और पंजाब यूनिवर्सिटी की एन सी सी गर्ल्स कैडेट्स और मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 24 के आपसी सहयोग से आज वैलेंटाइन दिवस को न मना कर देश के सच्चे सपूतों और देश की आन बान और शान की खातिर अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर ए डी जी पी- ए के पांडेय( सी एम सिक्योरिटी पंजाब) और पंजाब यूनिवर्सिटी से एन सी सी गर्ल्स इंचार्ज डॉक्टर श्वेता राणा व सेन्टर फ़ॉर सोशल वर्क की चेयरपर्सन प्रोफेसर मोनिका भी उपस्थित थे। इन सभी और अन्य लोगों के द्वारा शहीदों को नमन कर कैंडल जला कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए बेकसूर और निहत्थे लोगों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।


इस मौके डॉन बोस्को स्कूल सेक्टर 24 के छोटे छोटे बच्चों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
ए डी जी पी पंजाब ए के पांडे ने कहा कि वैलेंटाइन दिवस को अगर प्यार के दिवस के रूप में मनाया जा रहा है तो क्यों न हम भी अपने फौजी भाईयों से प्रेम करे, जो हमारे देश की सुरक्षा और रक्षा के लिए सदैव अग्रसर रहते हैं और देश की खातिर अपने प्राणों की आहुति देने से भी नही चूकते। हमारा नमन उन अभिभावकों को जिन्होंने ऐसे सपूतों को पैदा किया, हमारा नमन ऐसे जांबाजों को जिन्होंने अपने स्वार्थ अपने परिवार और हित का मोह त्याग देश की खातिर अपना बलिदान दिया।
इस मौके पर उपस्थित अन्य गणमान्य शख्सियतों ने कहा कि हम सब को अपने देश के सच्चे सपूतों को याद करते हुए उनकी याद में स्मृति दिवस मनाना चाहिए, न कि वैलेंटाइन दिवस मनाना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X