चंडीगढ़ - सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा शाखा कार्यालय, रायपुर रानी में कृषि वित्त को बढ़ावा देने तथा किसानों एवं कृषि उद्यमियों को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से कृषि ऋण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व महाप्रबंधक (क्रेडिट कॉर्पोरेट) श्री ए.के. खन्ना एवं क्षेत्रीय प्रमुख, चंडीगढ़, श्री राम कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों एवं स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्यों की उपस्थिति रही।
शिविर के दौरान विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्रतिभागियों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ₹509 लाख के ऋण स्वीकृत किए गए एवं पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।