Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

धर्म – संस्कृति

More News

श्री शिव महापुराण कथा का तृतीय दिवस श्रद्धा और ज्ञान से ओतप्रोत

Updated on Sunday, February 08, 2026 06:18 AM IST

चंडीगढ़, 7 फरवरी - चंडीगढ़, सेक्टर 29 ए स्थित श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का तृतीय दिवस भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। यह दिव्य कथा 11 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन शाम 4:00 से 7:00 बजे तक आयोजित की जा रही है।

कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री गोपाल शुक्ल जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती जोत्सना शर्मा जी हैं, जबकि मंदिर के प्रधान श्री विनोद कुमार चड्ढा सहित सभा की समस्त कार्यकारिणी का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

तृतीय दिवस की कथा में तीन प्रमुख प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया—

धनपति कुबेर की उत्पत्ति की कथा में बताया गया कि कुबेर का जन्म ऋषि विश्रवा के घर हुआ, जो ब्रह्मा जी के पौत्र थे। कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी ने कुबेर को देवताओं का कोषाध्यक्ष बनाया तथा उन्हें अपार धन, पुष्पक विमान और उत्तर दिशा का स्वामित्व प्रदान किया। लंका से अलकापुरी तक की यात्रा और भगवान शिव से प्राप्त “धनपति” की उपाधि ने श्रद्धालुओं को गहन आध्यात्मिक संदेश दिया।

नारद मोह भंग प्रसंग में देवर्षि नारद के अहंकार के टूटने की कथा सुनाई गई। भगवान विष्णु की लीला के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अहंकार भक्ति के मार्ग में सबसे बड़ा बाधक है और सच्चा ज्ञान विनम्रता से ही प्राप्त होता है।

भोलाभक्त और श्रीराम की कथा के माध्यम से यह प्रेरणा दी गई कि भगवान भाव के भूखे होते हैं। सच्ची श्रद्धा, गुरु और भगवान में अटूट विश्वास ही सबसे बड़ा धन है। सच्चा भक्त खाली हाथ होकर भी प्रभु को पा सकता है।

कथा का सीधा प्रसारण “Gopal Ji Bhakti Marg” यूट्यूब चैनल तथा फेसबुक लाइव के माध्यम से भी किया जा रहा है, जिससे दूर-दराज के श्रद्धालु भी इस पुण्य आयोजन का लाभ उठा रहे हैं।

शिव महापुराण कथा के दौरान मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

Have something to say? Post your comment
श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

: श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

: चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

: श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

: शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

: बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

: शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

: सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

: बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

: 31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

: कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

X