Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी को एम डब्ल्यू बी के अध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी ने सौंपा ज्ञापन

Updated on Thursday, February 05, 2026 10:19 AM IST

सी एम की घोषणा अनुसार पत्रकारों को कैश लेस इलाज की सुविधा शुरू करे सरकार:चंद्र शेखर धरणी

सेवानिवृत पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन 30,000 रुपए प्रति माह की मांग

चंडीगढ़ - हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी को मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन की तरफ से एम डब्ल्यू बी के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी ने एक मांग पत्र(ज्ञापन) सौंपा।श्रुति चौधरी ने कहा कि एम डब्ल्यू बी के मांग पत्र को वह माननीय मुख्यमंत्री जी के पास भेज समस्याओं के निवारण के लिए प्रयास करेंगी।


उन्होंने मांग की कि पत्रकारों को कैश लेस इलाज की सुविधा का माननीय सी एम ने ऐलान भी कर रखा है।इसकी नोटिफिकेशन जारी करवा कृपया पत्रकारों को कैश लेस इलाज की सुविधा जल्दी दी जाए। मान्यता प्राप्त मीडिया को मिलने वाली फ्री बस यात्रा असीमित की जाए व निर्धारित किलो मीटर की शर्त हटाई जाए।मीडिया कर्मियों को टोल फ्री की सुवधा दी जाए। सेवानिवृत पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन 30,000 रुपए प्रति माह की जाए।


एम डब्ल्यू बी के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी ने केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी को बताया कि उनकी संस्था एक मात्र ऐसी संस्था है जो पत्रकारों के मुफ्त में दस दस लाख रुपए के टर्म इंश्योरेंस व एक्सीडेंटील इंश्योरेंस पिछले चार सालों से लगातार करवा रही है।पत्रकारों व उनके परिवारों के साथ आई की किसी भी समस्या में समय समय पर आर्थिक सहायता भी करती है।उन्हें जानकारी दी कि इस संस्था के मंच पर अलग अलग कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल,ऊर्जा,परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज, स्पीकर हरविंदर कल्याण,पूर्व स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता,केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी,पूर्व मंत्री मूल चंद शर्मा भी अतीत में आए हैं।


चन्द्र शेखर धरणी ने बताया कि एम डब्ल्यू बी के द्वारा समय समय पत्रकारों के लिए संगोष्ठियों व ट्रेनिंग कैंप्स भी लगाए जाते है।
सरकारी योजनाओं से सदा वंचित रहने वाला पत्रकार वर्ग आज एमडब्ल्यूबी की कोशिशों से लगातार हो रहा लाभान्वित

दरअसल, बता दे कि पत्रकारों के लिए पेंशन रूपी राशि दिए जाने की स्कीम भी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा ही शुरू की गई थी। उससे पूर्व किसी भी सरकार ने पत्रकारों के लिए कभी गंभीरता नहीं दिखाई थी। उसमें पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संस्था की मांग पर ही इस पेंशन में बढ़ोतरी समेत कई बदलाव भी किए थे। समाज के अन्य वर्गों की तुलना में पत्रकार समाज लगातार आर्थिक रूप से कमजोर होते जाने वाला समाज है। लगातार हर वर्ग की लड़ाई लड़ने वाला पत्रकार सरकारी योजनाओं से पूरी तौर पर वंचित रहा है। अब मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के नेतृत्व में लगातार पत्रकारों को तरह-तरह से सरकार से लाभ मिल रहे हैं। मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन अपने निजी कोष से भी पत्रकारों के कल्याण हेतु कई क्रांतिकारी फैसले करने वाली संस्था है।


समाज के प्रति बुजुर्ग पत्रकारों के योगदान के महत्व को समझ वाली संस्था है एमडब्ल्यूबी, हर कार्यक्रम में संस्था करती है वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित

मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन ऐसी पहली संस्था है जिसने समाज को अपना महत्वपूर्ण लंबा जीवनकाल देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों के बलिदान को समझा। इसलिए एसोसिएशन ने एक नई परंपरा शुरू की, जिसमें एसोसिएशन हर अपने कार्यक्रम में 60 वर्ष से अधिक उम्र के तीन पत्रकारों को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित करवाती है। जोकि संगठन अब तक तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, तत्कालीन मंत्री कंवरपाल गुर्जर,पूर्व स्पीकर : ज्ञान चंद गुप्ता,विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ,के हाथों अलग-अलग कार्यक्रमों में सम्मानित करवा चुकी है। जिसमें संगठन अपनी तरफ से कुछ नगद राशि सम्मान स्वरूप इन वरिष्ठ पत्रकारों को देती है। बता दे कि संस्था ने अवार्ड के लिए पत्रकारों के चयन हेतु एक अवार्ड सिलेक्शन कमेंटी दीपक मिगलानी के नेतृत्व में गठित की हुई है। यह तीन सदस्यीय कमेटी वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा भेजे गए आवेदनों पर गहन विचार विमर्श और चिंतन करके फैसला लेती है की कौन सा पत्रकार इस सामान के लिए पात्र है। कमेटी द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के बाद संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी इस पर फाइनल मोहर लगाने का काम करते हैं।


हरियाणा की मिट्टी में जन्मे विभिन्न फील्ड की शख्सियतो को हरियाणा गौरव अवार्ड देकर सम्मानित करती है संस्था

बता दें कि संस्था अपने वरिष्ठ पत्रकारों के साथ-साथ प्रदेश का नाम किसी भी फील्ड में गौरवान्वित करने वाली शख्सियतों को भी समय-समय पर सम्मानित करने व करवाए जाने का कार्य भी करती है। इसी क्रम में 18 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम के दौरान जादूगर सम्राट शंकर को प्रदेश के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज हरियाणा गौरव अवॉर्ड देकर सम्मानित करेंगे। बता दें कि जादूगर सम्राट शंकर की मातृभूमि ऐलनाबाद है, वह हरियाणा से संबंध रखते हैं और उनकी जादूगरी का डंका पूरे विश्व में बजता है। वह विश्व विख्यात व्यक्ति हैं। इसलिए अवार्ड सिलेक्शन कमेंटी द्वारा उन्हें हरियाणा गौरव अवॉर्ड दिए जाने पर विचार बनाया गया है।एम डब्ल्यू बी की सरकार से मांग है कि विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर को भारत सरकार पद्म श्री देकर सम्मानित करे।

निशुल्क बीमा करवाने वाली पहली संस्था है एमडब्ल्यूबी

एसोसिएशन समय-समय पर मृत्यु दुर्घटना बीमा और टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी के लाभ पत्रकारों को देती रही है। प्रदेशभर में हजारों की संख्या इस संगठन के सदस्यों की है। लेकिन अब तक सभी संस्थाएं बीमा पॉलिसी के नाम पर कुछ ना कुछ शुल्क पत्रकारों से अवश्य लेती थी। लेकिन एमडब्ल्यूबी पहली ऐसी संस्था है जो किसी भी पत्रकार से किसी भी तरह के इंश्योरेंस की एवज में कोई शुल्क प्राप्त नहीं करती है। संस्था का यह कदम पत्रकारों के परिवारों के लिए सुरक्षा का आवरण तैयार करता है। कुछ समय पूर्व ही एक वरिष्ठ पत्रकार की मृत्यु के कुछ ही दिन बाद संस्था ने अपने द्वारा करवाई गई एक इंश्योरेंस पॉलिसी से उस पत्रकार के परिवार को 10 लाख रुपए की राशि ईश्योरेंस कंपनी द्वारा दिलवाई थी। 

पत्रकारों की लगातार समय समय पर आर्थिक सहायता करती है संस्था

संस्था द्वारा समय समय पर हरियाणा के पत्रकारों व इनके परिवारों को आवश्यकता अनुसार आर्थिक मदद भी की जाती है।हरियाणा व चंडीगढ़ के तीन दर्जन से अधिक पत्रकारों को चार वर्ष में तीस लाख रुपए से अधिक की मदद की गई है।पत्रकारों या इनके परिवारों को आर्थिक मदद किसी भी बीमारी,आपात स्थिति में की जाती है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X