चंडीगढ़:-मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में लोगों की मदद के लिए एक प्लेटफार्म तैयार करने वाले डॉक्टर शबनम और डॉक्टर साबिर अंसारी की जोड़ी ने "शिक्षा-मेड" नामक एक अनोखा पहल शुरू किया है। पिछले 10 वर्षों से मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत अंसारी दंपति ने हजारों बच्चों को बिल्कुल ठीक और सही दिशा दिखाई है, जिसके चलते उनका मेडिकल कॉलेज में चयन हुआ है और कई बच्चे डॉक्टरी पास कर चुके हैं।
डॉक्टर शबनम और डॉक्टर साबिर अंसारी की टीम ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बच्चों की एडमिशन को सार्थक रूप दिया है। उनकी टीम का प्रयास रहता है कि कोई भी बच्चा जो उनके पास आया है, वह नीट के स्कोर के अलावा अपनी पसंद और जरूरत के मुताबिक कॉलेज में एडमिशन ले पाए।
शिक्षा-मेड द्वारा प्रायोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में सभी ब्रांच के लोगों और मुअज़ीज़ डॉक्टरों को बुलाया गया, ताकि उन्हें पता चल सके कि मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा-मेड क्या काम कर रहा है। इस अवसर पर उनके साथ काम करने वाले सभी लोगों ने उनका आभार जताया और कहा कि साथ काम करके उन्हें बड़ा अच्छा महसूस होता है।