Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

प्रयोग फाउंडेशन ने वुमानी के साथ ट्राईसिटी में मकर संक्रांति पर शुरू किया वार्षिक वस्त्र वितरण अभियान

Updated on Thursday, January 15, 2026 10:05 AM IST

पहले दिन मौली जागरा में 180 जरूरतमंदों को दिए कपड़े, एक माह चलेगा कार्यक्रम

चंडीगढ़। प्रयोग फाउंडेशन ने इस साल वुमानी डॉट काम के साथ मिलकर ट्राईसिटी में वार्षिक वस्त्र वितरण अभियान की शुरूआत मौली जागरां से की। जहां पहले दिन राजीव कालोनी तथा इंदिरा कॉलोनी के 180 जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। 

कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुख भानू प्रताप ने दोनों संस्थाओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति की जरूरत को पूरा करने का प्रयास करके प्रयोग फाउंडेशन तथा वुमानी ने मानवता का परिचय दिया है।

वुमानी डॉट कॉम की संस्थापक कंचन गुप्ता व लवलीन धालीवाल ने कहा कि वुमानी टीम की सुमन बिंदलिश, जसप्रीत, कोमल मैकोल तथा नैंसी धालीवाल के सहयोग से चंडीगढ़ में बेहतर कंडीशन के कपड़े तथा अन्य जरूरत का सामान एकत्र करने का अभियान चलाया गया। 

इस अभियान में अधिक से अधिक महिलाओं को जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। चंडीगढ़ में लोगों के पास से घरेलू जरूरत का सामान तथा कपड़े आदि एकत्र किए जा रहे हैं और उन्हें प्रयोग फाउंडेशन के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है।

प्रयोग फाउंडेशन के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले साल इस अभियान के तहत ट्राईसिटी में 500 लोगों को कपड़े वितरित किए गए थे। इस बार इसे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले एक माह तक ट्राईसिटी में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करके अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच की जाएगी।

इस अवसर पर योगा ट्रेनर संदीप कुमार, युवा भाजपा नेता दलीप, विजय गुप्ता, देवकरण, रामजीत, माला, कमलेश, अनिता समेत कई गणमान्य मौजूद थे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कालोनी वासियों के लिए चाय व समोसे का लंगर विशेष रूप से आयोजित किया गया।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X