चंडीगढ़ - टीम चंडीगढ़ ने भोपाल को 2 अंक और एक पारी से हराकर फाइनल मैच जीता। संजू प्लेयर ऑफ द मैच बने। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहकर टूर्नामेंट रिकॉर्ड भी बनाया। चंडीगढ़ ने 9 अंक और भोपाल दो बारी में केवल 7 अंक बनाए।
महिला वर्ग में भोपाल ने बेंगलुरु को 6 अंक और एक पारी से हराकर फाइनल जीता। Harsha प्लेयर ऑफ द मैच रही।
दिल्ली विमेंस ने बाजी मारकर तीसरे स्थान का मैच जीता कोलकाता 2 अंक और एक पारी से हार गई।
मुंबई मेट्रो मेन्स अमरावती को 9 अंकों से हराकर तीसरे स्थान पर रही।
मुख्य अतिथि श्री. कृष्ण शर्मा एसबीआई चंडीगढ़ सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक ने भाग लेने वाली टीमों को संबोधित किया और दोनों श्रेणियों में चैंपियंस को शुभकामनाएं दीं और चंडीगढ़ पुरुष और भोपाल महिला टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।
कॉम एल.चंद्रशेखर, महासचिव ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन और कॉम.पंकज कौशिक ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के अध्यक्ष प्रेजेंटेशन समारोह में सम्मानित अतिथि थे।
सुबह चंडीगढ़ में दोनों राष्ट्रीय नेताओं का भारी संख्या में साथियों ने स्वागत किया। भारतीय स्टेट बैंक सांस्कृतिक एवं खेल अभियानों के आयोजन में फिर आगे रहता है।