चंडीगढ़ - इंडस्ट्रियल साइंटिफिक ट्रेनिंग कॉलेज ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईएसटीसीओएसए) ने वर्ष 2025 के अपने सिग्नेचर इवेंट्स की घोषणा की है। इन आयोजनों के तहत सीएसआईओ/आईएसटीसी के पूर्व छात्रों के लिए नेटवर्किंग, खेल और सामाजिक मेल-मिलाप से जुड़े तीन प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य पूर्व छात्र समुदाय को मजबूत और सक्रिय बनाना है।
कार्यक्रमों की शुरुआत कनेक्ट एंड कोलैबोरेट कॉन्क्लेव से होगी, जो 19 दिसंबर 2025 को दोपहर 2:30 बजे से आईएसटीसी ऑडिटोरियम, सेक्टर 30C, चंडीगढ़ में आयोजित होगा। यह मंच पूर्व छात्रों को आपसी सहयोग और पेशेवर अनुभव साझा करने का अवसर देगा।
इसके बाद 20 दिसंबर को सुबह 8 बजे यारी कप–2025 का आयोजन आईएसटीसी ग्राउंड्स, सीएसआईओ में किया जाएगा, जिसमें 2000 बैच बनाम शेष ओएसए के बीच क्रिकेट मुकाबला होगा।
उसी दिन शाम 7 बजे से होटल रेडिसन रेड, मोहाली में एनुअल गेट-टुगेदर–2025 आयोजित होगा। आईएसटीसीओएसए ने सभी पूर्व छात्रों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की है।