चंडीगढ़ - लायंस क्लब चंडीगढ़ होस्ट ने आज अपने सेवा प्रोजेक्ट के तहत 9 जरूरतमंद महिलाओं को यूनिफार्म, स्वेटर एवं जूते प्रदान किए। यह सभी महिलायें स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए खाना बनाने का कार्य करती हैं। इस परियोजना को लायन श्रीमती वीना कुमार द्वारा प्रायोजित किया गया था।
एमजेएफ लायन आनंद साहनी, अध्यक्ष लायन एचएस अटवाल और सचिव लायन जगदीश कुमार के अलावा लायन वीके गुप्ता , लायन ओ पी कटारिया तथा क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।