Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

आओ बढ़ें सतयुग की ओर - सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र चंडीगढ़ द्वारा "स्वरांजली 2025" ग्रांड फिनेले बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

Updated on Tuesday, December 02, 2025 10:54 AM IST

चंडीगढ़ स्थित रानी लक्ष्मी बाई ऑडिटोरियम में स्वराजली 2025 नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया l

चंडीगढ़, 1 दिसंबर - सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा ट्राई सिटी प्रतियोगिता का समापन समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया l इस अवसर पर सतयुग दर्शन ट्रस्ट के मार्गदर्शक सजन जी, मैनेजिंग ट्रस्टी रश्मा गांधी जी, सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र की चेयरपर्सन अनुपमा तलवार जी, प्राचार्य दीपेंद्र कांत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और इसके अतिरिक्त राकेश शर्मा (प्रिंसिपल, इंस्टीट्यूट फॉर ब्लाइंड, चंडीगढ़),  सुखराज संधू (पूर्व सहायक निदेशक व्यावसायिक शिक्षा) भी उपस्थित रहे l गेस्ट में डायरेक्टर एजुकेशन राजन जैन ,डिप्टी डायरेक्टर एजुकेशन चंडीगढ़ देविंदर जी, हरियाणा रिटायर्ड डायरेक्टर एजुकेशन , मिस्टर अरुण ग्रोवर अमरटेक्स मैनेजिंग डायरेक्टर,  रणबीर बत्ता, सुनील कुमार मुखी, मिसेज़ शर्मा मौजूद रहे।


इस अवसर पर मार्गदर्शक सजन ज़ी ने अपने वक्तव्य में सभी को नेक बनने के लिए कहा यदि इस समाज को बेहतर बनाना है तो अपने आपको सुधरना होगा, सबको ईश्वर प्रदत्त गुण समझने होंगे l जैसा कि कलयुग जा रहा है सतयुग आने वाला है उस सुनहरी युग के आगमन में हम सबको नेक इंसान बनने के लिए प्रेरित होना होगाl जैसा उस ईश्वर ने हमें बनाकर भेजा था वैसे ही गुण हमें विकसित करने होंगे..नेक मानव बनने हेतु बताया कि फरीदाबाद स्थित सतयुग दर्शन वसुंधरा परिसर में स्थापित ध्यान-कक्ष वास्तव में भौतिक ज्ञान से भिन्न, आत्मिक ज्ञान प्रदान करने वाला समभाव समदृष्टि का स्कूल है। यहाँ से बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के सदस्य को सतयुगी उत्कृष्ट नैतिक संस्कृति से परिचित करा, समभाव समदृष्टि की युक्ति अनुसार आपस में मैत्री भाव से विचरने की शिक्षा प्रदान की जाती है ताकि समाज में फैला हुआ भिन्नता का,लड़ाई-झगडे का, वैर-विरोध का, द्वि-द्वेष का वातावरण समाप्त हो और सब आपस में मिलजुल कर शांति से रहते हुए सुखमय जीवन व्यतीत कर सकें।

इसके अतिरिक्त सबको समभावी, समचित्त, समबुद्धि व समदृष्ट इन्सान बनाने हेतु आध्यात्मिक क्रान्ति चल रही है। इस आध्यात्मिक क्रान्ति के तहत्‌ हर आत्म-विस्मृत मानव को, विधिवत्‌ आत्मिकज्ञान प्रदान कर, पुन: आत्म-स्मृति में लाने का प्रयास ज़ोरों-शोरों से चल रहा है ताकि वैश्विक-स्तर पर हर मानव विचार, सत्‌-ज़बान, एक-दृष्टि, एकता अपनाकर अपनी श्रेष्ठता के अनुरूप मन-वचन-कर्म द्वारा सजन पुरुष बनने में सक्षम बन सके। मानव-जाति को पुनः सुमति में लाने के लिए त्रेता, द्वापर व कलियुग की बातें व आचार-संहिता छोड़कर, जो युग अब आने वाला है यानि सतयुग की सर्वोत्कृष्ट संस्कृति यानि आचार-संहिता अपनाने का विधिवत्‌ सुझाव दिया जा रहा है ताकि सबका चारित्रिक रूप सतयुग की पहचान व मानवता का स्वाभिमान बन सके और मानव पुन: अपनी उत्कृष्ट यथार्थ शान को प्राप्त हो सत्यमेव जयते के कथन को सत्य सिद्ध कर सके।

इस तरह विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से इस स्टाल के सदस्यों द्वारा सबको उत्कृष्ट इन्सान बनने हेतु निवेदन किया जा रहा और कहा जा रहा है कि आत्मिक ज्ञान प्राप्तकर, आत्मिक गुण यानि सन्तोष-धैर्य अपनाकर सच्चाई धर्म की राह पर दृढ़ता से चलने का संकल्प लो और सच्चे दिल से कुदरती वेद-शास्त्र विदित ईश्वरीय आज्ञाओं के पालन के निमित्त आत्म-समर्पण करने का पुरुषार्थ दिखाओ और इस धरा पर पुन: सतयुग जैसा उत्तम समयकाल ले आओ। यही नहीं सबको यह भी सुझाव दिया जा रहा है कि इस हेतु काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार जैसे भाव-स्वभाव छोड़ व निष्कामता अपनाकर मानव-धर्म को सत्यनिष्ठा से अपने मन-वचन-कर्म द्वारा प्रतिष्ठित कर परोपकारी बनने का साहस दिखाओ क्योंकि तभी सम्पूर्ण मानव-जाति ‘वसुधैव कुटुम्बकम्‌‘ की अवधारणा को चरितार्थ कर एक सत्यनिष्ठ व धर्मपरायण संगठित परिवार की तरह मिल जुल कर रहने के योग्य बन पाएगी और ब्रह्म अवस्था को धारण कर यानि एकता, एक-अवस्था में आ अपने जीवन के परम लक्ष्य यानि मोक्ष को सिद्ध कर सकेगी।


इस अवसर पर चेयरपर्सन अनुपमा तलवार जी ने अपने वक्तव्य में सभी प्रतिभागियों को कहा कि आप अपने जीवन में अमूल्य गुणों को आत्मसात करें सच बोलें, मानवीय मूल्य धारण करें। संगीत सीखने के साथ-साथ अपने जीवन को आदर्श वाले व्यक्तित्व का बनाएं एवं नकारत्मक बातों को त्याग सकारात्मक बातों का प्रयोग करें, ध्यान रखें कि आपके माध्यम से किसी को दुख ना हो, आप अपने माता-पिता का सम्मान करें, आप अपने आसपास जितने लोग हैं उन सभी का सम्मान करें, प्रतिदिन मेहनत करेंl

प्राचार्य दीपेन्द्र कांत ने बताया कि सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र की संपूर्ण भारत में 20 शाखाएं संगीत के क्षेत्र में कार्यरत हैं जहां पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इसके अतिरिक्त संगीत कला केंद्र प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज से मान्यता प्राप्त हैं । प्रतिवर्ष यहां से हजारों विद्यार्थी परीक्षा देकर अपने प्रमाण पत्र प्राप्त करते हैं और यह प्रमाण पत्र उनको जीवन में आगे बढ़ने में काम आते हैं। वर्ष 2005 से अब तक 11000 से अधिक बच्चों ने संगीत की शिक्षा प्राप्त की हैl

विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार, सर्टिफिकेट और स्कूल को ट्रॉफीज़ से सम्मानित किया गया । इवेंट इंचार्ज बलदेव मदान जी ने और सेंटर इंचार्ज अनीता कपूर ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवम इस प्रतियोगिता से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद किया।

मंच संचालन डॉ स्मिता बहुगुणा जी और जया आहूजा ने किया। इस अवसर पर सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र के सभी सदस्य उपस्थित रहे और अपना योगदान दिया ।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X