Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

मुख्य सचिव ने नगाड़ा बजाकर किया चंड़ीगढ़ राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले का आगाज

Updated on Friday, November 28, 2025 20:35 PM IST

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने कहा कि ऐसे मेले देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति के संगम का प्रतीक हैं, वहीं ये राष्ट्रीय एकता मजबूत करने में भी अहम योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि इस मेले में देश के अनेक राज्यों से आए हुए हस्त शिल्प के उत्पादों के स्टालों से लोगों को विभिन्न उत्पाद देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा। इस मेले में लगभग 20 राज्यों के कारीगर और लोक कलाकार भाग ले रहे हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति की गहरी जड़ों का जिक्र करते हुए भारत और चीन की अक्षुण्ण संस्कृति का उदाहरण दिया।


उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन का सांस्कृतिक कार्य विभाग उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस महोत्सव में पूर्ण सहयोग देता है। उन्होंने मेले में आए हस्त शिल्पियों के उत्पादों की सराहना की।


मुझे यह बताया गया है कि इस मेले में चंडीगढ़ ललित कला अकादमी का भी सहयोग भी रहता है। अकादमी के के सौजन्य से यहां पुराने कैमरों और टेलीफोंस की अद्भुत प्रदर्शनी लगाई गई है। मुख्य सचिव शुक्रवार शाम उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला और चंडीगढ़ कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 वें चंडीगढ़ राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे साथ ही उन्होंने नगाड़ा बजाकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया।


इस अवसर पर कार्मिक विभाग के सचिव स्वप्निल नायक, वित्त सचिव दिपर्वा लाकड़ा, कला एवं संस्कृति विभाग के निदेशक सौरभ अरोड़ा, पंजाब के राज्यपाल के प्रमुख सचिव विवेक प्रताप सिंह और चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव भी मौजूद थे।


प्रारंभ में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक फुरकान खान ने मुख्य सचिव सहित सभी आगंतुकों का स्वागत किया और मेले के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने आमजन का मेले से खरीदारी करने का आह्वान किया।


अंत में कला एवं संस्कृति विभाग के निदेशक सौरभ अरोड़ा ने अतिथियों का आभार जताया।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X