महेंद्रगढ़ क्षेत्र ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत समृद्ध है — इसकी पुरानी इमारतें और संस्कृति भी फिल्म में दिखाई जाएगी, जिससे लोग महेंद्रगढ़ के गौरवशाली स्वरूप को देख सकेंगे : रामबिलास शर्मा
चंडीगढ़ - देशभक्ति की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से हिंदी फिल्म निर्देशक रोहित कौशिक के निर्देशन में हरियाणवी-हिंदी फिल्म ‘जो लेख लिखे राम ने’ की शूटिंग पिछले कई दिनों से भिवानी - महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के महेंद्रगढ़ तहसील के गांव मांडोला में चल रही है। वीरवार को फिल्म में एक महत्वपूर्ण दृश्य — सेना के जवान के शहीद होने के बाद उसके अंतिम संस्कार का दृश्य फिल्माया गया।
इस दौरान हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने शहीद को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। फिल्म में राजेंद्र गुप्ता मुख्य नायक की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि संगीता देवी नायिका हैं। सेना अधिकारी की भूमिका लेफ्टिनेंट कर्नल मुकेश यादव ने निभाई है। फिल्म के निर्माता सलवा कंबोज हैं तथा विमल मिश्रा और अन्य कलाकारों की टीम भी इस फिल्म से जुड़ी है।
पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने फिल्म की टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में जागरूकता और अच्छाई का संदेश फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत समृद्ध है — इसकी पुरानी इमारतें और संस्कृति भी फिल्म में दिखाई जाएगी, जिससे लोग महेंद्रगढ़ के गौरवशाली स्वरूप को देख सकेंगे। निर्देशक रोहित कौशिक ने बताया कि इस फिल्म का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी में देशभक्ति और नैतिक मूल्यों की भावना जागृत करना है। उन्होंने कहा कि फिल्मों के माध्यम से समाज में अच्छाई का संदेश दिया जा सकता है और यह दिखाया जाता है कि “जैसा कर्म, वैसा फल”।
उन्होंने यह भी कहा कि आजकल कुछ फिल्मों में अश्लीलता बढ़ती जा रही है, जो गलत है, जबकि उनकी यह फिल्म पूरी तरह देशभक्ति पर आधारित और शुद्ध पारिवारिक मनोरंजन वाली होगी।
पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने फिल्म की टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में जागरूकता और अच्छाई का संदेश फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत समृद्ध है — इसकी पुरानी इमारतें और संस्कृति भी फिल्म में दिखाई जाएगी, जिससे लोग महेंद्रगढ़ के गौरवशाली स्वरूप को देख सकेंगे।
शूटिंग स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव के पीआरओ राजेश यादव, मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा, मीनाक्षी वधवा, अर्पित वधवा, गौरव कालडा, पवन जांगड़ा, अभिलाष जांगड़ा, राम सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।