चंडीगढ़ - हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद जिला में नकली नोट चलाने का अवैध धंधा करने वाले 3 युवाओं को धर दबोचने में सफलता हासिल की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि हिमांशु निवासी दिल्ली, समीर अरोड़ा वा अवनीत शर्मा, जो फरीदाबाद के रहने वाले हैं, वे अपने साथियों से नकली नोट लाते है और मार्किट में चलाने के बाद अपने साथियों को असली नोट देते हैं। सूचना के अनुसार आज भी हिमांशु , समीर अरोड़ा व अवनीत शर्मा नकली नोट की सप्लाई करने के लिये आये हुए हैं,जो कि के.सी सिनेमा के पीछे सडक़ पर खड़े होकर नकली नोटों की हेरा-फेरी वा लेन-देन कर रहे हैं। पुलिस के.सी सिनेमा के पीछे सडक़ पर पहुंची तो पुलिस ने तीनों युवकों को काबू कर उनकी तलाशी ली तो उनके पास 40000 रूपये, 25000 रूपये व 5000 रूपये के नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम व पता समीर अरोड़ा निवासी सैनिक कालोनी फरीदाबाद, अवनीत शर्मा निवासी गांव जहानगढ़ जिला अलीगढ़ यूपी व हिमांशु तंवर नांगलराया नई दिल्ली बताया। पुलिस ने धारा 489-सी आईपीसी के अधीन अभियोग अंकित कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद जिला में दो विश्वविद्यालयों के 121 फर्जी सैर्टीफिकेट समेत एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को सूचना मिली कि मनोज निवासी मथुरा हाल किराएदार डबुआ कालोनी फरीदाबाद सीएमजेयू मेघालय तथा ईआईआईएलएम यूनिवर्सिटी के यू.जी,पी.जी के फर्जी सैर्टिफिकेट तैयार करके बेचने का काम करता है। वह अभी फरीदाबाद के बस अड्डा पर आने वाला है। कुछ देर बाद जब वह आया तो पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू कर उससे पूछताछ की। पूछताछ पर उसने अपना नाम व पता मनोज निवासी सिकन्दपुर मथुरा हाल किरायदार डबुआ कालोनी फरीदाबाद बताया।
पुलिस ने मनोज के बैग को खोलकर चैक किया तो उसके पास सीएमजेयू मेघालय की फर्जी 31 सैर्टिफिकेट , ईआईआईएलएम यूनिवर्सिटी सिक्किम की खाली 90 सैर्टिफिकेट ,112 सटीकर सीएमजेयू ,एक मोहर सीएमजेयू मेघालय ,दो मोहर ईआईआईएलएम यूनिवर्सिटी,दो मोहरें हस्ताक्षरयुक्त, एक मोहर नम्बरिंग लाल , एक मोहर नम्बरिंग काली व एक स्टैंप पैड तथा दो मोहरें तारीखों की मिली हैं। पुलिस ने तैयारशुदा व खाली सैर्टिफिकेट फर्जी तथा मोहरें व स्टीकर बरामद कर धारा 420/467/468/471 आईपीसी के अधीन अभियोग अंकित कर आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।