Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

धर्म – संस्कृति

More News

वेदव्यास जी, शुकदेव जी के जन्म प्रसंगों से गूंजा कथा पंडाल

Updated on Monday, October 27, 2025 18:29 PM IST

चंडीगढ़ 26अक्तुबर - श्री राधा वल्लभ धाम, सेक्टर 45, चंडीगढ़ में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के द्वितीय दिवस पर कथा व्यास श्रद्धेय श्री विजय शास्त्री जी ने वेदव्यास जी, शुकदेव जी के दिव्य जन्म प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा का आरंभ मंगलाचरण एवं श्रीमद् भागवत की महिमा से हुआ।

श्री शास्त्री जी ने बताया कि भगवान विष्णु के कल्याणकारी अवतार के रूप में वेदव्यास जी ने वेदों का विभाजन कर मानवता को ज्ञान का अमूल्य खजाना प्रदान किया। तत्पश्चात् उन्होंने शुकदेव जी के जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि शुकदेव जी बाल्यावस्था से ही ब्रह्मज्ञान में स्थित थे, और उनके जन्म से ही वायु में ‘शांति और वैराग्य’ का संदेश फैल गया था।

कथा के अगले प्रसंग में कुन्ती चरित्र तथा भीष्म पितामह के त्याग और प्रतिज्ञा का अत्यंत मार्मिक चित्रण किया गया। श्री शास्त्री जी ने कहा “भीष्म का चरित्र हमें यह सिखाता है कि जब तक जीवन है, धर्म और प्रतिज्ञा पर अडिग रहना ही सच्ची भक्ति है।” अंत में राजा परीक्षित के श्राप की कथा सुनाते हुए उन्होंने समझाया कि कैसे भागवत कथा का प्रारंभ इसी श्राप से हुआ, जिसने सम्पूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया।

मुख्य अतिथि के तौर पर चंडीगढ़ के सांसद श्री मनीष तिवारी , पार्षद श्री गुरुप्रीत सिंह गाबी, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष श्री हरमोहिंदर सिंह लक्की उपस्थित रहे व्यास गद्दी से पूज्य व्यास जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। सैकड़ों श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में कथा का रसपान कर भाव-विभोर हो उठे। कथा पंडाल में “जय श्री राधे, जय श्रीकृष्ण” के जयकारे गूंजते रहे। आयोजक मंडल ने बताया कि कथा प्रतिदिन सांय 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक जारी रहेगी और प्रतिदिन सामूहिक भंडारा भी रखा गया है।

Have something to say? Post your comment
श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

: श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

: चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

: श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

: शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

: बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

: शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

: सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

: बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

: 31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

: कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

X