Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए वचनबद्घ : मुख्यमंत्री

Updated on Monday, September 09, 2013 16:50 PM IST

शिमला -  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और वर्तमान वित्त वर्ष में स्वास्थ्य क्षेत्र पर 1187 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री गत सायं इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या-2013 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन आईजीएमसी के केन्द्रीय छात्र संघ द्वारा किया गया।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा के लिए योजना आबंटन को चार गुणा से अधिक बढ़ाकर 7 करोड़ रुपये से 30 करोड़ रुपये किया गया है। आईजीएमसी परिसर में भीड़ के दबाव को कम करने के लिए एक दूसरा परिसर घणाहट्टी के समीप निर्मित किया जाएगा। इस नए परिसर में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल, दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं नर्सिंग कॉलेज निर्मित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी के लिए नवीन ओटी परिसर भी स्वीकृत किया गया है। आईजीएमसी में 56 करोड़ रुपये की लागत से 11 मंजिला ओपीडी परिसर तथा 10 करोड़ रुपये की लागत से प्रशासनिक खण्ड निर्मित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐनेसथीजिया, पेडियाट्रिक्स, न्यूरोलॉजी, कॉर्डियोलॉजी, बायो-केमिस्ट्री और रेडियोलॉजी विभागों में विशेषज्ञ सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए मशीनरी तथा उपकरणों के लिए 7 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी के कैंसर विभाग को आधुनिक कैंसर निदान सेवा केन्द्र के रूप में स्तरोन्नत किया जाएगा और 7 करोड़ रुपये की लागत से यहां लीनियर एग्जीलरेटर तथा बै्रकीथेरेपी जैसी नवीन मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त 10$35 करोड़ रुपये की लागत से एक नवीन कैंसर खण्ड भी निर्मित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कमला नेहरू अस्पताल में माता एवं शिशु अस्पताल के नए भवन में सभी अत्याधुनिक एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि रोगियों को परीक्षण इत्यादि के लिए आईजीएमसी न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि कमला नेहरू अस्पताल में नए भवन के निर्माण पर 17 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। यह भवन एक वर्ष में बन कर पूरा हो जाएगा। प्रदेश सरकार इंटर्नशिप के दौरान मेडिकल छात्रों को दिए जाने वाले वज़ीफे को बढ़ाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी शिमला को प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा को सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आईजीएमसी के केन्द्रीय छत्र संघ को 50 हजार रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। उन्होंने आईजीएमसी के मेधावी छात्रों को पुरस्कार भी वितरित किए। उन्होंने इस अवसर पर छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि चिकित्सकों एवं अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ के खाली पड़े पदों को भरा जा रहा है ताकि लोगों को गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें। एमबीबीएस चिकित्सकों के 100 पद इस वर्ष तथा 100 पद अगले वर्ष भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि चिकित्सा उत्कृष्ट व्यवसाय है और आईजीएमसी में प्रवेश पाने वाले छात्र भाग्यशाली हैं, क्योंकि यह संस्थान देश के चिकित्सा महाविद्यालयों में विशिष्ठ स्थान रखता है और यहां के अनेक छात्रों को प्रतिष्ठित पीजीआई चंडीगढ़ और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश मिला है।

आईजीएमसी के प्रधानाचार्य डॉ. एस.एस.  कौशल और आईजीएमसी केन्द्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष हरिमोहन शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विधायक सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला के उप महापौर टिकेन्द्र पंवर, प्रधान सचिव स्वास्थ्य अली रज़ा रिज़वी, विशेष सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. कुलभूषण सूद, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. जयश्री शर्मा, दंत चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आर.पी. लूथरा, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ.  रमेश चंद, आईजीएमसी शिमला के प्रौफेसर, चिकित्सा अधिकारी तथा छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X