चंडीगढ - हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सिचांई विभाग के प्रधान सचिव सुदीप सिंह ढि़ल्लों को हरियाणा के मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया है। वहीं, राज्य सरकार ने आज मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री छत्तर सिंह का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के प्रधान सचिव कृष्ण कुमार खंडेलवाल को वर्तमान कार्यभार के अलावा सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
राज्य सरकार ने गृह, जेल, आपराधिक जांच और न्यायिक विभागों के प्रशासन के अतिरिक्त मुख्य सचिव समीर माथुर को 31 अगस्त, 2013 की सेवानिवृति के पश्चात तीन माह के लिए रि-एम्पलाँयमेंट दी है, जो एक सितम्बर, 2013 से 30 नवम्बर, 2013 तक है।