Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

महिलाओं के प्रति अपराधों को रोकने के लिए कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में जीरो टॉलरेंस पोलिसी

Updated on Wednesday, January 23, 2013 10:11 AM IST

चंडीगढ - कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र महिलाओं के प्रति अपराधों को रोकने के लिए विश्वविद्यालय में जीरो टॉलरेंस पोलिसी अपनाएगा। विश्वविद्यालय में अगर कोई ऐसी घटना सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

          इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति लै जनरल डॉ. डीडीएस संधु आज कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के महिला शोध एवं अध्ययन केन्द्र के द्वारा आर के सदन में महिला अपराध रोकथाम संबंधी संस्थागत प्रयास विषय पर आयोजित एक दिवसीय कांफे्रंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि समाज में महिलाओं के  प्रति बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए व्यक्तिगत, संस्थागत व एक समूह के रूप में आत्म मंथन कर इस अपराध की जड़ तक पहुंचना होगा।

          उन्होंने कहा कि आज हमें एक बार फिर अपने पुराने पारंपरिक नैतिक मूल्यों की ओर लौट कर नई पीढ़ी को इस तरह की शिक्षा देनी होगी कि वे समाज में महिलाओं के महत्व को समझें और उनके साथ समानता का व्यवहार करें। इसके लिए सभी शिक्षण, सरकारी-गैरसरकारी संस्थाओं व सामाजिक संगठनों को एक साथ मिलकर काम करना होगा। कुरू क्षेत्र विश्वविद्यालय का यह नैतिक कर्तव्य है कि वह समाज में ऐसे कार्यक्रम चलाए जिससे लोगों में जागरूकता बढ़े व ऐसे अपराध समाज में न हों। महिला शोध अध्ययन केन्द्र द्वारा आयोजित यह कांफे्रंस उसी जागरूकता कार्यक्रम का हिस्सा है।

          पंजाब विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर रजनीश गिल ने कहा कि महिलाओं के प्रति आज हमें अपना नजरिया बदलने की जरूरत है और संवेदनशीलता के साथ हमें इस अपराध को रोकने के लिए हर स्तर पर प्रयास करने की जरूरत है। उपभोक्तावादी संस्कृति के कारण समाज में जो विकृतियां पैदा हुई हैं उसके लिए हमें योजनाबद्ध तरीके से काम करने की आवश्यकता है।

          चण्डीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक नौनिहाल सिंह ने कहा कि चण्डीगढ़ पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं जिससे इनकी संख्या में काफी कमी आई है। लेकिन इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए सामाजिक जागरूकता अभियान की आवश्यकता है और यह काम स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों की सहायता के बिना नहीं हो सकता।

          उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं को यह बताने की जरूरत है कि किसी भी अपराध की स्थिति में उसको छुपाने की बजाए उसकी शिकायत पुलिस में की जाए 1योंकि जब तक समस्या सामने नहीं आएगी उसका समाधान कैसे किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध को रोकने के लिए पुलिस व शिक्षण संस्थानों को मिलकर काम करना चाहिए। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की एडवोकेट मधुदीप सिंह ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में लिगल काउंसलिंग सैल स्थापित किये जाने की आवश्यकता है ताकि ऐसे अपराधों को लेकर युवाओं में कानूनी जागरूकता बढ़े। इसके साथ ही महिलाओं को इस तरीके से शिक्षित किये जाने की आवश्यकता है कि वे किसी भी स्थिति का मुकाबला कर सकें।

          महिला अध्ययन शोध केन्द्र की निदेशिका प्रो. रीचा तंवर ने कहा कि अब समय आ गया है हम समाज में लिंग समानता के बारे में विचार करें और महिलाओं के बारे में अपने सोचने के नजरिये में बदलाव लाएं तभी एक खुशहाल समाज के सपने को साकार किया जा सकता

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X