चंडीगढ - हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाडिय़ा और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने जन्माष्टमी, भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
आज यहां जारी एक संदेश में पहाडिय़ा ने कहा कि श्रीमद्भागवद गीता में कहा गया कि मनुष्य को फल की चिंता किये बिना अपनी क्षमता अनुसार कार्य करते रहना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि वे भगवान श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लें और इस त्यौहार को हर्षोल्लास और श्रद्घाभाव से मनाएं।