चंडीगढ - हरियाणा पुलिस ने रेवाड़ी में अपहरण कर युवती से दुष्कर्म करने की वारदात में शामिल फरार चौथे आरोपी को गांव ढाकिया से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये आरोपियो की पहचान ढाकिया निवासी सत्यवान पुत्र लख्मीराम के रूप में हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुये पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 17 जुलाई की रात को 4 आरोपियों ने युवती का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। मामला दर्ज करवाते समय पीडि़ता ने बताया कि अपहरण कर आरोपी मुझे पास के खेतों में ले गए वहा आरोपी हरीओम ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने बताया था कि जब आरोपी पीडिता के साथ दुष्कर्म कर रहा था तो उस समय तीनो आरोपी देख रहे थे लेकिन किसी भी आरोपी ने पीडिता की कोई सहायता नही की। उक्त मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किये आरोपी को अदालत में पेश किया गया वहा से उसे जेल भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि वहीं पुलिस ने जमीनी मामले में झूठी सनाख्त करने वाले नम्बरदार को धारूहेडा चुंगी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये आरोपी की पहचान नागिलया रणमोख निवासी राजकुमार पुत्र जगदीश के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि डवाना निवासी सोनू पुत्र लाल सिंह ने शिकायत देते हुये बताया था कि मेरे पिता जी 3 भाई थे। मेरे पिता लाल सिंह की मोत 1995 में हो गई थी। उनके मरने के बाद 2005 में मेरे चाचा श्याम लाल ने उक्त नम्बरदार से साठगाठ करके मेरे पिता की जगह किसी रिक्शा चालक देवसिंह को लालसिंह बनाकर दादा लाई जमीन का मुखत्यारनामा अपने नाम करवा लिया था। इस मामले में पुलिस श्याम लाल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आज आरोपी को अदालत में पेश किया गया वहा से उसे जेल भेज दिया गया है।