चंडीगढ - हरियाणा के जिला फतेहाबाद में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा निर्धारित किए गए मिट्टी तेल के मूल्य को संशोधित करके सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिट्टी तेल की थोक व परचून दरें जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दूरी के अनुसार मिट्टी तेल के मूल्य निर्धारित किए गए है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला प्रशासन के एक प्रवक्ता ने बताया कि फतेहाबाद में 10 किलोमीटर की दूरी तक परिवहन दर 14.37 पैसे प्रति लीटर रेट निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि टोहाना 14.35 पैसे, रतिया 14.43 पैसे, भट्टू 14.38 पैसे, भूना 14.34 पैसे व जाखल 14.40 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से रेट निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार फतेहाबाद में 10 किलोमीटर से अधिक दूरी तक परिवहन दर परचून दर प्रति लीटर 14.40 पैसे, टोहाना 14.37 पैसे, रतिया 14.46 पैसे, भट्टू 14.41 पैसे, भूना 14.36 पैसे व जाखल 14.42 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से रेट निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि निर्धारित किए गए मिट्टी के तेल में थोक दर प्रति किलोग्राम लीटर, डिपूधारक का कमीशन शामिल है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त दरों में बिक्री कर तथा अन्य खर्चे भी शामिल है। उन्होंने बताया कि अन्य शेष हिदायतें जो समय-समय पर जारी की गई है यथावत जारी रहेगी। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किये जाते हैं।