चंडीगढ़ - हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी,पंचकूला की ओर से पंजाबी लोकगीत और सूफीआना कलाम को हरियाणा प्रांत में प्रचारित करने के लिए भिन्न-भिन्न स्थानों पर जाकर सूफीआना कलाम एवमं लोकगीतों की महफिल सजाई जाती है। इसी कड़ी में एम.एल.एन. पोस्ट ग्रेजूएट कालेज, यमुनानगर के सभागार में आज एक सूफी रंग की गायकी का अकादमी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस गायकी में प्रसिद्ध पंजाबी सूफी और लोकगायक नीले खान एवमं उसके साथियों ने भिन्न-भिन्न रंगों का कलाम पेश किया, जिसमें बुल्लेशाह, शाह हुसैन, बाबा फरीद, आलम लुहार और लुप्त होते जा रहे कुछ पंजाबी लोक गीतों का गायन किया जिसका सभागार में बैठे लगभग 500 कालेज विद्यार्थियों एवमं स्टाफ ने दो घन्टे तक आनंद प्राप्त किया। ऐसी मीठी और प्रभावशाली लोक गायकी को हरियाणा में जगह-जगह पर जाकर लोगों के भीतर मकबूल करना चाहती है ता कि यह लुप्त होती जा रही पंजाबी गायकी की यह रचनाऐं फिर से लोगों में एक नया रंग भर सकें और वह अपनी मां बोली पंजाबी की रूहानियत का आनंद प्राप्त कर सकें।